फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Chandrayaan-2 mission postponed

इसरो के चंद्रयान-2 मिशन के लिए बढ़ा इंतजार, दो बड़ी असफलताओं के बाद सावधानी बरत रहा इसरो

Mon, 06 Aug 2018 02:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ISRO Chandrayaan-2 mission postponed

भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को एक बार फिर से टाल दिया गया है। चंद्रयान-2 को पहले इस साल अक्तूबर में ही भेजा जाना था। लेकिन अब इसका प्रक्षेपण जनवरी 2019 तक के लिए टल गया है।

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में इसरो ने सैन्य उपग्रह जीएसएटी-6ए प्रक्षेपित किया था, लेकिन इस उपग्रह के साथ इसरो का संपर्क टूट जाने की वजह से यह असफल रहा था। इसके बाद इसरो ने फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपित होने वाले जीएसएटी-11 के प्रक्षेपण को यह कहते हुए टाल दिया था कि इसकी कुछ अतिरिक्त तकनीकी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में आईआरएनएसएस-1एच नौवहन उपग्रह को लेकर जा रहे पीएसएलवी-सी39 मिशन अभियान भी असफल रहा था क्योंकि इसका हीट शील्ड नहीं खुलने की वजह से उपग्रह नहीं छोड़ा जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो बड़ी असफलताओं के बाद इसरो चंद्रयान-2 के साथ ज्यादा सावधानी बरत रहा है। चंद्रयान-1 और मंगलयान मिशन के बाद चंद्रयान-2 इसरो के लिए एक बहुत बड़ा मिशन है।


इस्राइल मार सकता है बाजी :
इस साल के अंत में इस्राइल की एक कंपनी चांद पर अपना मिशन भेजने वाली है। इस्राइल, अमेरिका के फेल्कोन-9 रॉकेट के जरिए चंद्रमा पर अपना मिशन भेजेगा, जिसके 13 फरवरी को चांद की सतह पर पहुंचने की संभावना है। भारत और इजरायल के बीच चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है। बता दें कि साल 2008 में भारत के चंद्रयान-1 मिशन की हार्ड लैंडिंग हुई थी जिसमें उसका एमआईपी कई टुकड़ों में टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed