फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chairman S Somanath Says More women as astronauts is a part of my wish list

ISRO: 'अधिक महिला अंतरिक्ष यात्री मेरी योजना का हिस्सा'; एस सोमनाथ ने विजयदशी पर महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Tue, 24 Oct 2023 04:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 24 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

हाल ही में इसरो प्रमुख ने कहा था कि भविष्य में मानवयुक्त मिशनों में महिला लड़ाकू टेस्ट पायलटों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने साफ किया कि गगनयान में फिलहाल महिला पायलटों को भेजने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि कोई महिला टेस्ट पायलट हैं ही नहीं। भविष्य में जब वे उपलब्ध होंगी, तब उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
ISRO chairman S Somanath Says More women as astronauts is a part of my wish list
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। हाल ही में भारत ने चंद्रयान-3 के बाद गगनयान क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग के लिए टीवी डी-1 उड़ान का परीक्षण किया था। इन अंतरिक्ष मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भी अहम भूमिका थी। अब इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अंतरिक्ष अभियानों में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में गगनयान मिशन में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करना मेरी योजना है। 

विज्ञापन


केरल के  तिरुवनंतपुरम में पूर्णमासी कावु मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इसरो प्रमुख ने अपनी यह इच्छा जाहिर की। विजयादशमी पर विद्यारंबम समारोह के मौके पर उन्होंने कहा कि चूंकि इस गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन और प्रशिक्षण पहले ही किया जा चुका है,ऐसे में गगनयान के उद्घाटन मिशन में अधिक महिलाओं की भागीदारी संभव नहीं होगी। हालांकि भविष्य में होने वाले अंतरिक्ष मिशन और गगनयान मिशन में और अधिक महिला अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करने की मेरी इच्छा है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी भी महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व पर जोर देते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले, उन्होंने कहा था कि भविष्य में मानवयुक्त मिशनों में महिला लड़ाकू टेस्ट पायलटों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने साफ किया कि गगनयान में फिलहाल महिला पायलटों को भेजने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि कोई महिला टेस्ट पायलट हैं ही नहीं। भविष्य में जब वे उपलब्ध होंगी, तब उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि करीब 9 हजार करोड़ रुपए खर्च करके भारत 3 अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजने के लिए गगनयान मिशन पर काम कर रहा है। इसके सभी पक्षों और खासतौर पर अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है। शनिवार को ही पहला गगनयान उड़ान परीक्षण हुआ, जिसमें क्रू-एस्केप मॉड्यूल को सफलता से परखा गया। मिशन साल 2024 के आखिर या 2025 में भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed