फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Chairman S Somanath Indian space sector business activity changing from secretive society to open

ISRO: 'भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र व्यावसायिक गतिविधि में बदलेगा'; इसरो चीफ सोमनाथ का भावी योजनाओं पर बड़ा संकेत

Sat, 10 Feb 2024 11:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:01 PM IST
सार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में आमूल-चूल बदलाव की तैयारियां हो रही हैं।  इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भावी योजनाओं पर बड़ा संकेत देते हुए कहा, भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को व्यावसायिक गतिविधि में बदला जाएगा। उन्होंने केरल में एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया।

विज्ञापन
ISRO Chairman S Somanath Indian space sector business activity changing from secretive society to open
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरिक्ष जगत में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी हो रही है। व्यावसायिक पहलू की अहमियत को रेखांकित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र अब 'बंद' और 'गुप्त' समाज की अवधारणा को पीछे छोड़ चुका है। अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए इसरो चीफ ने कहा कि अब स्पेस सेक्टर खुले समाज में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का मकसद इसे सरकारी कार्यक्रम के बजाय आर्थिक या व्यावसायिक गतिविधि में बदलना है। 
विज्ञापन


अमेरिकी समाज की तर्ज पर भारत में भी बदलाव
उन्होंने कहा कि इसरो के तहत होने वाले तमाम कामकाज के तरीके बदलेंगे। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, मानसिकता में बदलाव अमेरिका से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका जैसे देशों में अंतरिक्ष-संबंधी गतिविधियों को एक आर्थिक गतिविधि में बदल दिया गया है, अब भारत में भी ऐसा करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


देश की अंतरिक्ष नीति में बदलाव का फैसला
इसरो चीफ के मुताबिक पिछले 60 वर्षों में, अंतरिक्ष क्षेत्र का दायरा - रॉकेट बनाने से लेकर उपग्रहों के प्रक्षेपण तक रहा है। इसका मकसद सामाजिक स्तर पर होने वाले इस्तेमाल को आम आदमी की जरूरतों से जोड़ना था। इसरो का मकसद ऐसी सेवाएं प्रदान करना था जिससे आम आदमी को फायदा हो। यही कारण था कि अंतरिक्ष कार्यक्रम का बजट 'बहुत कम' यानी केवल 10,000 करोड़ रुपये था। इसे लगभग 10 गुना अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से देश की अंतरिक्ष नीति में कुछ बदलाव लाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed