फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Isro chairman claims, PSLV-C39 Rocket Mission did not failed Due To One Tonne Of Extra Weight

ISRO चेयरमैन का इनकार, बोले- ज्यादा वजन की वजह से नहीं फेल हुआ PSLV मिशन

Sun, 03 Sep 2017 08:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
Isro chairman claims, PSLV-C39 Rocket Mission did not failed Due To One Tonne Of Extra Weight
इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने शनिवार को इस बात का खंडन किया कि पीएसएलवी-सी39 रॉकेट 1 टन अतिरिक्त वजन के कारण फेल हो गया था। बता दें कि गुरुवार को इसरो का नेविगेशन सेटेलाइट लॉन्च असफल रहा था। 

विज्ञापन



इसरो ने पहली बार निजी क्षेत्र द्वारा तैयार नेविगेशन सेटेलाइट को गुरुवार शाम 7 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी-39 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया था, लेकिन सेटेलाइट लॉन्च सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि कक्षा में स्थापित होने से पहले ही रॉकेट में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: जल्द लोगों के पास होगा 'देसी GPS', ISRO ने उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्चिंग के फेल होने के बाद मीडिया में खबर चल रही थी कि पीएलएलवी-सी39 रॉकेट अतिरिक्त एक टन वजन ले जा रहा था जिस कारण यह मिशन फेल हो गया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबित किरण कुमार ने कहा कि मीडिया में चल रही खबर गलत है, रॉकेट पर कोई अतिरिक्त वजन नहीं था। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वजन लॉन्च व्हीकल की हीट शील्ड पर था, जिसे दूसरे स्टेज में मिसाइल से अलग होना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह मिसाइल के साथ चौथे स्टेज तक पहुंच गया। यह अतिरिक्त वजन के चलते नहीं हुआ। 
 
बताया जा रहा था कि अतिरिक्त भार के चलते लॉन्चिंग के समय रॉकेट की गति एक किलोमीटर प्रति सेकंड कम हो गई थी, जिस कारण मिसाइल तय ऊंचाई तक पहुंचने में नाकाम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed