फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu spoke today with Prime Minister Narendra Modi

PM Modi Talk With Netanyahu: पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की बात; हमास जंग, समुद्री यातायात की सुरक्षा पर चर्चा

Tue, 19 Dec 2023 06:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 19 Dec 2023 06:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत और कूटनीतिक तरीके से बंधकों की रिहाई और प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने जंग को लेकर जल्दी से जल्द और शांतिपूर्ण समाधान पर भी बल दिया।

विज्ञापन
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu spoke today with Prime Minister Narendra Modi
फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को एक-दूसरे से बात की। टेलीफोन के जरिए हुई बातचीत में दोनों के बीच इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग, समुद्री यातायात की सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


बातचीत और कूटनीतिक तरीका अपनाने पर दिया जोर
इस दौरान पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीतिक तरीके से बंधकों की रिहाई और प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने जंग को लेकर जल्दी से जल्द और शांतिपूर्ण समाधान पर भी बल दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने कही यह बात
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की और उन्हें इस्राइल-हमास संघर्ष में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर को किए गए रॉकेट हमले
इस बीच पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हमास संघर्ष पर सार्थक बातचीत हुई। बता दें कि हमास की ओर से सात अक्तूबर को किए गए रॉकेट हमले के बाद से इस्राइल ने जवाबी हमले शुरू किए थे। इस दौरान अब तक करीब 20,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।


भारत ने हमास के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी
घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्राइली हमले में तीन बंधकों की मौत के बाद उस पर संघर्षविराम के लिए दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ़ने के बाद इस्राइल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। भारत इस मामले में तनाव कम करने और फलस्तीन मुद्दे के द्विराष्ट्र समाधान की दिशा में सीधी शांति वार्ता जल्द बहाल करने की बात कह चुका है। भारत ने हमास के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed