{"_id":"5fbecf868ebc3e9c064f9a74","slug":"israeli-pm-and-prince-of-abu-dhabi-nominated-for-nobel-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली पीएम व अबू धाबी के राजकुमार नोबेल के लिए नामित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस्राइली पीएम व अबू धाबी के राजकुमार नोबेल के लिए नामित
Thu, 26 Nov 2020 03:11 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तेल अवीव
एजेंसी, तेल अवीव
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Prince Mohammed Al Nahyan and Benjamin Netanyahu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और आबू धाबी के क्राउन प्रिंस (राजकुमार) मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उम्मीदवारी दर्ज की गई है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध स्थापित करने के मकसद से दोनों नेताओं के काम को लेकर उनके नाम नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
इस्राइली पीएम के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार विजेता लॉर्ड डेविड ट्रिम्बले ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद के साथ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उम्मीदवारी दर्ज कर दी है। ट्रिम्बले उत्तरी आयरलैंड के मंत्री हैं और उन्होंने देश में संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए किए गए प्रसायों के लिए 1998 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। इसके बाद से उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अन्य उम्मीदवारों को चुनने का विशेषाधिकार हासिल है।
विज्ञापन
उम्मीदवारी की समीक्षा होगी
नोबेल पुरस्कार समिति नेतन्याहू और अल नाहयान की उम्मीदवारी की समीक्षा करेगी। इसके बाद ही एक बड़ी प्रक्रिया के बाद उन्हें अंतिम रूप से पुरस्कार के लिए चुना जा सकता है। बता दें कि इससे पहले इस्राइल, बहरीन और यूएई के बीच शांति समझौते की नींव रखने के लिए कुछ राजनयिकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस पुरस्कार के लिए नामित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन