फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli official says India is our strategic partner and very close friend ahead of S Jaishankar visit

देश-दुनिया: जयशंकर की यात्रा से पहले इस्राइल ने भारत को बताया सबसे करीबी मित्र, क्या पेगासस पर होगी चर्चा?

Sat, 16 Oct 2021 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 09:17 AM IST
सार

इस्राइली विदेश मंत्रालय का यह बयान विदेश मंत्री एस जयशंकर की इजरायल यात्रा से पहले आया है। जयशंकर 17 अक्तूबर को इस्राइल के दौरे पर जाने वाले हैं।

विज्ञापन
Israeli official says India is our strategic partner and very close friend ahead of S Jaishankar visit
डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दशहरे की शुभकामनाएं देते भारत को अपना रणनीतिक साझेदार और सबसे करीबी मित्र बताया। इस्राइली विदेश मंत्रालय का यह बयान विदेश मंत्री एस जयशंकर की इजरायल यात्रा से पहले आया है। राजदूत और इजरायली विदेश मंत्रालय में महानिदेशक एलन उशपिज ने ट्वीट कर दशहरे की शुभकामनाएं दी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की 17 अक्तूबर की होने वाली इस्राइल यात्रा की पुष्टि की। वहीं जयशंकर की यात्रा के दौरान पेगासस जासूसी कांड पर भी चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन


उशपिज ने ट्वीट करते हुए कहा कि जयशंकर की अहम इस्राइल यात्रा की पूर्व संध्या पर आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। भारत रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र है। जयशंकर अपनी इजराइल यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री गबी अश्केनजी सहित इजरायल के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस्राइली समकक्ष बेनेट के साथ बात की थी और दोनों नेताओं ने सहयोग को और विस्तारित करने की क्षमता पर सहमति व्यक्त की थी और निर्णय लिया था कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और समृद्ध करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर काम करेंगे। वहीं इससे पहले टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जून में इस्राइल के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालने के लिए बेनेट को दुबारा बधाई दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इजरायल के साथ अपने मजबूत सहयोग को बहुत महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेगासस मामले के मद्देनजर विदेश मंत्री का दौरा अहम 
भारत में पेगासस जासूसी कांड अब भी एक मुद्दा बना हुआ है। विपक्षी पार्टी इसे लेकर जहां लगातार सरकार को घेर रही है वहीं जयशंकर का दौरा भी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डॉ. जयशंकर इस मुद्दे को इस्राइली सरकार के सामने रख सकते हैं। 


जानिए क्या है पेगासस जासूसी मामला
यह मामला सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रतिष्ठित नागरिकों, राजनेताओं और लेखकों पर इस्राइली फर्म एनएसओ के स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके कथित तौर पर जासूसी की रिपोर्ट से संबंधित हैं। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने बताया है कि 300 से अधिक सत्यापित भारतीय मोबाइल फोन नंबर पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके निगरानी के संभावित लक्ष्यों की सूची में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed