इजरायली पीएम ने तीन भाषाओं में मोदी की दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजे एकतरफा एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, लगभग हर राज्य में मोदी लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। खुद नरेंद्र मोदी भी वाराणसी से जीत की कगार पर हैं और बाकी के बड़े भाजपा नेता भी इसी तरह जीत दर्ज करते दिखाई दे रहे हैं।
पीएम मोदी की इस सफलता पर भारत के घनिष्ठ मित्र और पीएम नरेंद्र मोदी के दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा- भारत के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की शानदार जीत मैं उन्हें बधाई देता हूं! चुनाव परिणाम आपके नेतृत्व की एक और पुष्टि है और जिस तरह से आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच की महान दोस्ती को मजबूत करते रहेंगे और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
मेरे दोस्त @narendramodi आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे । बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त 🇮🇱🤝🇮🇳
— Benjamin Netanyahu (@netanyahu) May 23, 2019
Congratulations, my friend @Narendramodi, on your impressive election victory! The election results further reaffirm your leadership of the world's largest democracy. Together we will continue to strengthen the great friendship between India & Israel.
Well done, my friend! 🇮🇱🤝🇮🇳— Benjamin Netanyahu (@netanyahu) May 23, 2019
ברכות מקרב לב לך, ידידי @Narendramodi, על ניצחונך המרשים בבחירות!
תוצאות הבחירות הן אישור נוסף למנהיגותך ולדרך בה אתה מוביל את הדמוקרטיה הגדולה בעולם. יחד נמשיך לחזק את הידידות הגדולה בינינו ובין הודו וישראל ולהובילה לפסגות חדשות.
כל הכבוד, ידידי! 🇮🇱👐🇮🇳— Benjamin Netanyahu (@netanyahu) May 23, 2019
आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू ने ये बधाई ट्वीट तीन भाषाओं में किया है- हिंदी , अंग्रेजी और इजरायली। इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी ने भी बेंजामिन नेतन्याहू की जीत पर उन्हें कुछ इसी तरह के शब्दों में बधाई दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को 'भारत का बड़ा मित्र’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने इजरायली मित्र के साथ दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।
My dear friend Bibi, Congratulations! You are a great friend of India, and I look forward to continuing to work with you to take our bilateral partnership to new heights. @netanyahu
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2019