फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   israel pm benjamin netanyahu visit india soon focus on free trade agreement

Israel: जल्द भारत आ सकते हैं पीएम मोदी के 'बीबी', इस अहम समझौते को फाइनल करने पर रहेगी नजर

Wed, 22 Feb 2023 12:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

नेओर गिलन ने कहा कि भारत क्षेत्रीय ताकत से वैश्विक ताकत बन गया है। भारत इस्राइल के कूटनीतिक संबंधों को 30 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में हमने हरियाणा में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया है। 

विज्ञापन
israel pm benjamin netanyahu visit india soon focus on free trade agreement
नेतन्याहू और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू जल्द ही भारत के दौरे पर आ सकते हैं। भारत में इस्राइल के राजदूत नेओर गिलन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस्राइल के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आने वाले हैं। हम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के भारत दौरे की तारीखें तय करने की दिशा में काम कर रहे हैं। नेओर गिलन ने कहा कि भारत क्षेत्रीय ताकत से वैश्विक ताकत बन गया है। भारत इस्राइल के कूटनीतिक संबंधों को 30 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में हमने हरियाणा में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत और इस्राइल के बीच कूटनीतिक संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीते दिनों हरियाणा के भिवानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया था। इस सेंटर को भारत इस्राइल कृषि प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है और इसमें अर्द्ध शुष्क फसलों पर रिसर्च की जाएगी। इस्राइली राजदूत ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की प्राथमिकता है। बता दें कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत समझौता करने वाले देश व्यापार और निवेश की रुकावटों को दूर करते हैं। साथ ही ऐसी नीतियां बनाते हैं, जिससे सरकार आयात या निर्यात पर कोई टैरिफ नहीं लगाती हैं। जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


बीते दिनों वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत तब तक इस्राइल के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं करेगा, जब तक अच्छी डील नहीं मिल जाती। गोयल ने कहा कि समझौते से दोनों देशों को फायदा होना चाहिए। दोनों देशों के बीच 8 बिलियन डॉलर का सालाना व्यापार होता है। साल 2010 से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed