फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel is ready to share technology for the development of India's Northeast region

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए इस्राइल तकनीक साझा करने को तैयार: राजदूत मलका

Sat, 07 Nov 2020 03:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अगरतला।
एजेंसी, अगरतला। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
Israel is ready to share technology for the development of India's Northeast region
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि उनका देश भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहता है और इस क्षेत्र में विनिर्माण को बढ़ावा देने को प्रौद्योगिकी साझा करने को तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम एशियाई देश भी मानव संसाधन विकसित करने के लिए ज्ञान साझा करने में रुचि रखते हैं। मलका ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि इस्राइल भारत का एक मजबूत रणनीतिक साझेदार है और पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ प्रौद्योगिकी साझा करना चाहता है।
विज्ञापन



राजदूत, बुधवार से त्रिपुरा की दो दिवसीय यात्रा पर थे और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एक दूसरे को विकास के क्षेत्रों में मदद करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है, इसलिए हम यहां विशेष रूप से विनिर्माण, पैकेजिंग और नौवहन के क्षेत्र में उच्च और उन्नत प्रौद्योगिकियों को साझा करना चाहते हैं। मलका ने कहा कि उनका देश इस्राइल और असम के गुवाहाटी के बीच हवाई संपर्क में भी रुचि रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed