फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel-Iran conflict affects India's exports, fear of rising inflation

Israel-Iran conflict: ईरान-इस्राइल संघर्ष से भारत के निर्यात पर असर, महंगाई बढ़ने का डर

Mon, 23 Jun 2025 07:00 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 07:00 PM IST
सार

भारत पूरे पश्चिम एशिया में चावल, फल-सब्जी, कपड़ों, हैंडबैग, फार्मास्युटिकल वस्तुओं और फुटवियर का बड़ा निर्यातक है। यदि ईरान से भारत का यह व्यापार गड़बड़ होता है तो इससे भारत को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
Israel-Iran conflict affects India's exports, fear of rising inflation
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापार रोकने पर विचार कर रहा है। इससे भारत के तेल-गैस के आयात पर गहरा असर पड़ सकता है। होर्मुज से दुनिया के तेल व्यापार का 20 प्रतिशत का व्यापार होता है। भारत के तेल व्यापार का लगभग 30 प्रतिशत और गैस आयात का आधे से कुछ अधिक व्यापार इसी मार्ग से होता है। ऐसे में यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को रोकने का निर्णय कर लिया तो इससे पूरी दुनिया के व्यापार पर असर पड़ेगा और इसका असर महंगाई बढ़ने के रूप में सामने आ सकता है।

विज्ञापन


भारत पूरे पश्चिम एशिया में चावल, फल-सब्जी, कपड़ों, हैंडबैग, फार्मास्युटिकल वस्तुओं और फुटवियर का बड़ा निर्यातक है। पश्चिम एशिया के देशों में वह अनेक देशों को इन वस्तुओं का निर्यात करता है। यदि ईरान से भारत का यह व्यापार गड़बड़ होता है तो इससे भारत को बड़ा झटका लग सकता है। हरियाणा, प. बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भारत इन देशों को चावल का निर्यात करता है। लेकिन ईरान-इस्राइल का युद्ध गहराने से यह व्यापार प्रभावित हो रहा है।  
विज्ञापन


आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि यह व्यापार भारत को कई तरीके से प्रभावित कर सकता है। सीधे तौर पर ईरान-इस्राइल युद्ध की कीमत भारतीय उपभोक्ताओं को भी चुकानी पड़ेगी। तेल के महंगे होने से अंतर्देशीय परिवहन कीमतों में भी तेज वृद्धि होगी। इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हो सकती है। इससे इस समय महंगाई के मोर्चे पर भारत को मिली बडी़ राहत बेअसर हो सकती है और लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Conflict: ईरान के समर्थन में खुलकर आया रूस, पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद; अमेरिकी हमलों की निंदा की
चूंकि भारत दुनिया के 40 देशों से तेल-गैस का आयात करता है, और ईरान से सीधे उसकी तेल-गैस का व्यापार बहुत सीमित है, इससे भारत की कुल तेल जरूरतों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मार्ग बदलने से तेल के आयात का खर्च बढ़ेगा जिससे देश में पेट्रोलियम उत्पादों के महंगे होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed