{"_id":"6629c93e2738e517060c38e6","slug":"israel-hamas-war-israel-says-moving-ahead-with-rafah-attack-draws-egypt-s-ire-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"War: हमास को निशाना बनाने के लिए राफा में आगे बढ़ रहा इस्राइल, मिस्र ने दी चेतावनी; जानें अबतक क्या-कुछ हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
War: हमास को निशाना बनाने के लिए राफा में आगे बढ़ रहा इस्राइल, मिस्र ने दी चेतावनी; जानें अबतक क्या-कुछ हुआ
Thu, 25 Apr 2024 08:40 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:40 AM IST
सार
गाजा के अधिकारियों का कहना है कि सात अक्तूबर के बाद से गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान में अब तक उनके 34,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि हजारों शवों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
हमले के बाद गाजा पट्टी शहर की हालत बेहाल
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं ईरान और इस्राइल के बीच भी जंग छिड़ती दिख रही है। दो कट्टर दुश्मन देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इधर, हमास और इस्राइल बीते छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सबके बीच, इस्राइल ने एक बार फिर कहा कि वह हमास को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी गाजा के राफा में अपने अभियान के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, पड़ोसी मिस्र ने उसे कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सात अक्तूबर के बाद से गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान में 34,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
आइए जानते हैं अब तक क्या कुछ हुआ-
- इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि इस्राइल राफा में एक जमीनी अभियान के साथ आगे बढ़ रहा है। हालांकि, इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
- एक अधिकारी ने बताया कि इस्राइली रक्षा मंत्रालय ने हमले से पहले राफा से फलस्तीनियों को दूसरी जगह रखने के लिए 40,000 तंबू खरीदे थे, हर तंबू में 10 से 12 लोगों के रहने की क्षमता है।
विज्ञापन विज्ञापन
- पीएम नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि इस्राइल गाजा की जनसंख्या के आखिरी मुख्य केंद्र राफा पर हमले के लिए आगे बढ़ेगा, जहां इस्राइली सैनिक अब तक नहीं पहुंचे हैं।
- सात अक्तूबर को शहरों पर हुए हमले के बाद से इस्राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध शुरू किया है। उसका कहना है कि राफा में हमास की चार लड़ाकू बटालियनें मौजूद हैं।
- हालांकि, इस्राइल को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि राफा में किसी भी सैन्य अभियान का विनाशकारी परिणाम होगा।
- राफा मिस्र के बॉर्डर से सटा हुआ है। इसने 10 लाख से ज्यादा फलस्तीनियों को शरण दे रखी है। ये वो लोग हैं, जो करीब छह महीने पहले इस्राइल-हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद वहां से भाग गए थे।
- इस्राइल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका ने भी उसे राफा पर हमले की योजना को रद्द करने की नसीहत दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह अन्य तरीकों से भी वहां पर हमास के लड़ाकों का मुकाबला कर सकता है।
- इस्राइल ने दक्षिणी गाजा से अपने ज्यादातर जमीनी सैनिकों को वापस बुला लिया, लेकिन हवाई हमले अब भी जारी रखे हैं। जहां से सैनिक वापस आ चुके हैं, उन इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है।
- इस्राइल के राफा पर हमले को रोकने के लिए युद्धविराम को आगे बढ़ाने की अमेरिका, मिस्र और कतर की कोशिशें अब तक विफल रही हैं।
- गाजा के अधिकारियों का कहना है कि इस्राइल के सैन्य अभियान में अब तक उनके 34,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि हजारों शवों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।