फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   israel envoy reuven azar said india encourage us we share anti terrorism views

Israel: 'आतंकवाद के खिलाफ हमारी सोच एक, भारत हमें प्रेरित करता है', इस्राइली राजदूत का बयान

Tue, 30 Sep 2025 03:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Sep 2025 03:56 PM IST
सार

इस्राइली राजदूत ने कहा कि अगले 10 वर्षों में हम विकास के लिए करीब 200 अरब डॉलर के ठेके जारी करेंगे। भारत भी इस मौके का फायदा उठा सकता है।

विज्ञापन
israel envoy reuven azar said india encourage us we share anti terrorism views
भारत में इस्राइली राजदूत रुवेन अजार - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में इस्राइली राजदूत रुवेन अजार ने कहा है कि भारत, इस्राइल के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। पीएम मोदी ने गाजा में संघर्षविराम के समझौते का समर्थन किया है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए रुवेन अजार ने कहा कि 'कल का दिन ऐतिहासिक था। न सिर्फ अमेरिका बल्कि कई अरब देशों ने, मुस्लिम देशों ने और पीएम मोदी ने भी संघर्ष विराम प्रस्ताव का समर्थन किया।'
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत से प्रेरित
रुवेन अजार ने कहा कि भारत और इस्राइल की आतंकवाद के खिलाफ एक ही सोच है और इस मामले में भारत, इस्राइल को प्रेरित करता है। इस्राइली राजदूत ने कहा कि 'हम भारत की आतंकवाद के खिलाफ पोजीशन से काफी प्रेरित होते हैं। हम आतंकवाद, कट्टरवाद के खिलाफ हैं और कट्टरवाद को खत्म कर बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं। हम लोगों के सशक्तिकरण और शांति के लिए समर्पित हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza Peace Plan: ट्रंप की गाजा शांति योजना का आठ अरब- इस्लामी देशों ने किया स्वागत, कहा- US की साझेदारी जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 10 वर्षों में 200 अरब डॉलर के ठेके जारी करेगा इस्राइल
इस्राइली राजदूत ने कहा कि अगले 10 वर्षों में हम विकास के लिए करीब 200 अरब डॉलर के ठेके जारी करेंगे। भारत भी इस मौके का फायदा उठा सकता है। अजार ने कहा कि हमास के निशस्त्रीकरण और बंधकों की रिहाई के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट है। उन्होंने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हमास फिर से मजबूत न होने पाए। अजार ने उम्मीद जताई कि हमास भी संघर्ष विराम के प्रस्ताव को स्वीकार करेगा और उसके बाद इस्राइल वहां से अपनी सेना हटा लेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed