फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Islamic State: Australian fighter Neil Prakash alive, arrested in Middle East

आईएस आतंकी नील प्रकाश पश्चिम एशिया में गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 03:18 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Sat, 26 Nov 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
Islamic State: Australian fighter Neil Prakash alive, arrested in Middle East
IS आतंकी नील प्रकाश - फोटो : ABC
ऑस्ट्रेलिया के सबसे वांछित आईएस आतंकी नील प्रकाश को पश्चिम एशिया से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी हवाई हमले में नील प्रकाश के मारे जाने की खबर के कुछ महीने बाद उसकी गिरफ्तारी की बात सामने आई है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया था कि इस साल इराक में अमेरिकी हवाई हमले में आईएस आतंकी नील प्रकाश मारा जा चुका है। नील प्रकाश का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एक पश्चिम एशियाई देश में आईएस आतंकी नील प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। 2013 में आईएस में शामिल होने के बाद से उसे अबू खालिद अल कंबोडी के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


25 वर्षीय नील प्रकाश ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आईएस में भर्ती कराने का काम करता था। वह इराक में आईएस का बड़ा आतंकी था। अखबार ने एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने इस साल नील प्रकाश को निशाना बनाया था, लेकिन वह बच गया था। हालांकि वह इस हमले में जख्मी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बौद्ध से मुस्लिम बन गया था नील प्रकाश

Islamic State: Australian fighter Neil Prakash alive, arrested in Middle East
डेमो पिक - फोटो : getty
न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक अन्य वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में एक पश्चिम एशियाई देश की सरकार ने प्रकाश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि नील प्रकाश ने कुछ सप्ताह पहले खुद को तुर्की के अधिकारियों के हवाले कर दिया। 

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के न्याय मंत्री माइकल कीनन ने इस बाबत टिप्पणी करने से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि सीरिया और इराक में मौतों की खबरों का सत्यापन करने की उनकी सरकार की क्षमता सीमित है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार की सलाह पर नील प्रकाश को मृत मान लिया गया था। 

आईएस आतंकी नील प्रकाश 2012 में धर्म परिवर्तन करके बौद्ध से मुस्लिम बन गया था। इसके बाद वह 2013 में सीरिया पहुंचकर आईएस में शामिल हो गया था। उसको हमेशा आईएस के प्रोपेगंडा वीडियो में देखा जाता रहा है। अगस्त 2015 में ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने पहली बार उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वह ऑस्ट्रेलिया में कई हमलों में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed