{"_id":"5f3a677be1eb6d196c219523","slug":"iskcon-demanded-strict-action-against-painter-for-the-offensive-painting-of-lord-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : पेंटर ने बनाई भगवान कृष्ण की अभद्र तस्वीर, इस्कॉन ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : पेंटर ने बनाई भगवान कृष्ण की अभद्र तस्वीर, इस्कॉन ने की कार्रवाई की मांग
Mon, 17 Aug 2020 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
हिंदुओं के आराध्य भगवान कृष्ण की साल 2015 की एक अभद्र पेंटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही इस पेंटिंग को बनाने वाले अकरम हुसैन नाम के पेंटर के गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही है। लोगों में इस तस्वीर को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली इस तस्वीर को लेकर इस्कॉन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से पेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, इस पेंटिंग को गुवाहाटी आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
यह पेंटिंग साल 2015 में भी विवादों का विषय बनी थी। तब हिंदू जागरण मंच ने इस पर शिकायत की थी और एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि, तब पेंटर अकरम ने माफी मांगते हुए पेंटिंग को तुरंत हटा लिया था। इस मामले में अकरम को 30 मई 2015 को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
इस पेंटिंग को लेकर हो रहे विवाद के पीछे का एक कारण बीते दिनों बंगलूरू में हुआ दंगा भी है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों घटनाओं का हवाला देते हुए धर्म निरपेक्षता पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि दोनों में अंतर क्या है।
सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस देश में भाई-चारे और धर्मनिरपेक्षता को प्रमुखता देने की बातें की जाती हों, वहां यह पेंटिंग किस तरह की अभिव्यक्ति की आजादी है। लोग इस पेंटिंग को अब तक की सबसे विवादित पेंटिंग बता रहे हैं। कुछ लोग तो इसके लिए पेंटर को फांसी देने की मांग भी कर रहे हैं।