फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isis release posters targeting tajmahal

ISIS के निशाने पर ताजमहल, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

Fri, 17 Mar 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा Updated Fri, 17 Mar 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
isis release posters targeting tajmahal
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के टारगेट पर मोहब्बत की निशानी ताजमहल भी आ गई है। इस संगठन की विचारधारा से प्रभावित एक ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर ताजमहल का फोटो लगाकर उसके नीचे लिखा है न्यू टारगेट यानी नया निशाना। 
विज्ञापन


इसका पता चलते ही केंद्र और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया। आगरा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए न केवल ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी है बल्कि आसपास के ताजगंज इलाके में भी चौकसी पहले से ज्यादा कर दी गई है।
विज्ञापन


धमकी भरा यह ग्राफिक्स 14 मार्च को अपलोड किया गया। कम्युनिकेशन एप के माध्यम से हजारों मोबाइल में भी पहुंच गया। इसमें आत्मघाती हमले की धमकी है। ग्राफिक्स में यह दिखाया गया है कि हमला किस तरह से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों तक भी जानकारी पहुंची। इसके बाद गृह मंत्रालय हरकत में आया। आगरा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा के नजरिए से बम डिस्पोजल स्क्वायड दिन में दो बार सुबह और शाम को चेकिंग करता है। 


इसे तीन बार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी भी लगा दी गई है। ताज सुरक्षा में लगी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। ताजगंज में पुलिस मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। होटलों और सराय में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed