फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISIS linked suspects arrested in Shivmogga Karnataka Police searching for others news in hindi

असम के बाद कर्नाटक में भी पकड़े गए आतंकी!: शिवमोगा में तीन लोगों के मिले ISIS से तार, दो गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 05:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 20 Sep 2022 05:41 PM IST
सार

पुलिस ने तीसरे संदिग्ध की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ISIS linked suspects arrested in Shivmogga Karnataka Police searching for others news in hindi
ISIS से संबंध रखने के गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में इस्लामिक स्टेट (ISIS) से संबंध रखने वाले तीन संदिग्धों की पहचान हुई है। पुलिस ने इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे संदिग्ध की तलाशी जारी है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोप लगाया है कि पकड़े गए आरोपी विस्फोटक की खरीदने की कोशिश में जुटे थे। उनकी योजना पूरे राज्य में धमाके करने की थी। इसके बाद पुलिस ने शिवमोगा के रहने वाले शारिक, माजी और सईद यासीन के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एफआईआर के मुताबिक, गिरोह के सदस्य इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को बढ़ाने की योजना बना रहे थे, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ है।
विज्ञापन


कर्नाटक के गृहमंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘‘तीनों के इस्लामिक स्टेट से संबंध है।’’ उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। वे शिवमोगा और तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और उनका संबंध मंगलुरु से है।’’ पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने धमाके करने सहित आतंकवादी गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, ‘‘सरगना यासीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यासीन पेशे से इलेक्ट्रिक इंजीनियर है।’’ गौरतलब है कि शिवमोगा इस साल के शुरुआत में उस समय चर्चा में आया था जब हिजाब विवाद के बीच हिंदुत्व कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई। अगस्त में उस समय शहर से झड़पों की खबर आई जब कुछ दक्षिणपंथी पक्ष के सदस्यों ने हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोस्टर लगाए और कुछ मुस्लिमों ने विरोध किया।


झड़प के दौरान 20 वर्षीय युवक को चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। शिवमोगा जिले के ही निवासी ज्ञानेंद्र ने दावा किया कि गिरफ्तार संदिग्धों में से एक का संबंध पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी समूह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed