{"_id":"58dfbdee4f1c1b380763fb75","slug":"isis-and-al-qaida-s-new-laptop-bombs-may-evade-airport-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस और अलकायदा बना रहे ये नया 'मौत का सामान', हवाई अड्डे निशाने पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईएस और अलकायदा बना रहे ये नया 'मौत का सामान', हवाई अड्डे निशाने पर
amarujala.com - created by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
इंसानियत के लिए नासूर बन चुके खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल कायदा अब मौत का एक और नया सामान तैयार कर रहे हैं। इस काम में वे दिन-रात जुटे हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक दोनों आतंकी संगठन 'लैपटॉप बम' तैयार कर रहे हैं। आतंकी ऐसी सूक्ष्म बम प्रणाली पर काम कर रहें है जो लैपटॉप में लगाई जा सके और हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के दौरान उससे स्कैनरों को चकमा दिया जा सके।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी संगठनों नापाक मंसूबों के पीछे अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम हैं। दोनों जगहों से 8 मुस्लिम देशों के नागरिकों पर बड़े इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को हवाई यात्रा के दौरान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले 21 मार्च से प्रतिबंध प्रभावी है। जॉर्डन, कतर, कुवैत, मोरक्कों, यूएई, सऊदी अरब, इजिप्ट और तुर्की से सीधे अमेरिका की फ्लाइट लेने पर लैपटॉप या अन्य बड़े इलैक्टॉनिक उपकरण यात्री अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठनों के पास कब्जाए गए और लूटे गए जो एयरपोर्ट स्कैनर हैं, उन पर लैपटॉप बमों की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमलैंड के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि वे लोग विशेष खुफिया सूचनाओं की सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करते हैं। उनका कहना है कि आतंकी संगठन लगातार विमानन सेवाओं को निशाना बनाते रहे हैं।
विज्ञापन