{"_id":"590d77a54f1c1bd210441bb8","slug":"isi-and-abdul-basit-provide-money-to-jammu-kashmir-separatist-hurriyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए आईएसआई कर रही है फंडिंग!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए आईएसआई कर रही है फंडिंग!
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 06 May 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की हालत बिगाड़ने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। हाल ही में भारत में दो आईएसआई एजेंटों को पकड़ा गया। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक कश्मीर घाटी में जहर उगलने वाले अलगाववादियों को आईएसआई की तरफ से लगातार फंड मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस फंडिंग के तार हुर्रियत नेताओं, अलगाववादी नेता शब्बीर शाह और पाक हाई कमिश्नर अब्दुल बासित से जुड़े हुए हैं। भारत में पकड़े गए आईएसआई एजेंटों ने भी ये बात स्वीकार की है कि भारत में उन्हें पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित से नियमित तौर पर पैसे मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पाकिस्तान और अलगाववादी नेताओं के बीच का गठजोड़ ही कश्मीर के युवाओं को बहकाने के लिए जिम्मेदार है। हुर्रियत नेता शाबिर अहमद शाह का नाम सवालों के घेरे में है। वही इस क्षेत्र में हिंसा करने वाले लोगों को भर्ती करने का जिम्मेदार है।
विज्ञापन
पिछले साल के शुरुआती महीनों में, कश्मीर की दुखद स्थिति को अलगाववादियों द्वारा संचालित नहीं किया गया बल्कि इसके पीछे पाकिस्तानी एजेंटों का भी हाथ था। इन्होंने ही आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए रावलपिंडी से घाटी में हुर्रियत कार्यालयों को धन मुहैया कराया।
इन सबसे एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान न केवल सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि भारत में आंतरिक अलगाववादियों को भी अपने 'आजादी आंदोलन' को बढ़ावा देने के लिए धन मुहैया करा रहा है।