{"_id":"57578d994f1c1b31069c5228","slug":"ishrat-jahan-case-found-another-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत जहां मामले का एक अहम दस्तावेज मिला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इशरत जहां मामले का एक अहम दस्तावेज मिला
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
इशरत जहां
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में लापता फाइलों की खोज के लिए गठित एक सदस्यीय पैनल ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ के बाद एक अहम दस्तावेज बरामद किया है। गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बीके प्रसाद ने तत्कालीन गृह सचिव जीके पिल्लई की ओर से तत्कालीन अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती को भेजे गए पत्र की प्रति मंत्रालय के एक कंप्यूटर की हार्ड डिस्क से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय में संवेदनशील आंतरिक सुरक्षा डिविजन में तैनात रहे तीन पूर्व संयुक्त सचिवों से पूछताछ में इस पत्र के बारे में सुराग मिला। पैनल ने लापता फाइलों की जांच मामले में कई निदेशकों, उप सचिवों और अवर सचिवों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
वैसे पैनल को इस मामले में लापता अन्य फाइलों के बारे में अभी तक कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। 10 मार्च को संसद में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खुलासा किया था कि इशरत जहां मामले की अहम फाइलें गायब हैं। इसके बाद एक सदस्यीय जांच पैनल बनाया गया था।
विज्ञापन