फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is this time Modi Government slogan Main Bhi Chowkidar will be successful in lok sabha elections

'क्या ‘अबकी बार, मोदी सरकार' की तरह का जादू बिखेर पाएगा 'मैं भी चौकीदार' का नारा

Sun, 31 Mar 2019 09:16 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 31 Mar 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Is this time Modi Government slogan Main Bhi Chowkidar will be successful in lok sabha elections
फाइल फोटो - फोटो : PTI

वर्ष 2014 में भाजपा का नारा 'अबकी बार, मोदी सरकार' लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। उस समय ऐसे अनेक वीडियो सामने आये थे जो यह बताते थे कि उससे आम आदमी भी जुड़ गया है। लेकिन इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अभी तक ऐसा कोई नारा नहीं दे सकी है जो पिछली बार की तरह लोगों की जुबान पर चढ़ सके। 'मैं भी चौकीदार हूं' और 'अबकी बार, चार सौ पार' का नारा पार्टी के कार्यक्रमों में गूंज जरूर रहा है लेकिन आम जनता तो दूर, भाजपा कार्यकर्ताओं में भी वह उस स्तर का जादू बिखेरता अभी दिख नहीं रहा है।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने लगवाया मैं भी चौकीदार का ठप्पा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मैं भी चौकीदार नारे का ठप्पा लगवाते देखे गए। भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों पर, बाजू में और अपने कपड़ों पर मैं भी चौकीदार के नारा का ठप्पा लगवाते रहे। लोगों को ठप्पा लगा रहे सचिन ने कहा कि विशेषकर युवा कार्यकर्ता इन ठप्पों को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एक स्टॉल पर मैं भी चौकीदार हूं का ठप्पा लगवाते कुछ कार्यकर्ताओं से जब अमर उजाला ने सवाल किया कि क्या यह नारा अबकी बार, मोदी सरकार की तरह कारगर है तो कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नारा पिछले नारे की तुलना में सटीक नहीं है, लेकिन वे इस बार से आश्वस्त हैं कि केंद्र में इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। हालांकि, कुछ कार्यकर्ताओं को लगता है कि यह नारा भी पिछली बार की तरह कारगर साबित होगा क्योंकि इसके पीछे नरेंद्र मोदी की प्रेरणा छिपी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आएंगे कुछ नए गीत

पार्टी संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र शीघ्र ही जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा के साथ ही कुछ अन्य गाने, ऑडियो और वीडियो जनता के बीच जारी किये जाएंगे। नेता के मुताबिक, पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले गानों में कई ऐसे हैं जो लोगों की जुबान पर जरूर चढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed