{"_id":"5b413d004f1c1b5d478b53ab","slug":"is-there-a-shortage-of-salt-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई देश में नमक की कमी होने वाली है ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या वाकई देश में नमक की कमी होने वाली है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले नमक को लेकर एक अफवाह उड़ी थी जिसमें कहा गया था कि देश से नमक खत्म होने वाला है। इस अफवाह की वजह से देशभर में नमक खरीदने के लिए दुकानों के बाहर लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई थीँ और लोगों ने नमक का स्टॉक घरों में जमा कर लिया था। पर इस बार वाकई देश में नमक की कमी हो सकती है क्योंकि कच्छ के गांधीधाम में लगभग आठ लाख टन नमक फंसा हुआ है।
विज्ञापन
गुजरात में नमक की 20 रिफाइनरी हैं जिनमें से 14 रिफाइनरी गांधीधाम के आसपास लगी हुई हैं। इन रिफाइनरियों में बड़ी मात्रा में नमक जमा है पर ट्रेनों के रेक उप्लबध न होने की वजह से यह नमक देशभर में सप्लाई नहीं हो पा रहा है। भारत में खरीफ की बुआई जल्द शुरू होने वाली है जिसके कारण ज्यादातर रेकों को उर्वरकों की ढुलाई में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
करीब 17 लाख टन उर्वरक कई बंदरगाहों पर रखा हुआ है, खरीफ की बुवाई से पहले इसे देश के सभी हिस्सों में तेजी से पहुंचाया जा रहा है। उर्वरकों की ढुलाई में प्राथमिकता की वजह से आठ लाख टन नमक का स्टॉक फंसा हुआ है, इसी वजह से आने वाले दिनों में देश में नमक की कमी हो सकती है।
विज्ञापन