फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IS terror were in contact with naxali said NIA

नक्सलियों के संपर्क में थे आईएस के आतंकी: एनआईए

Wed, 20 Jul 2016 04:15 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 04:15 AM IST
विज्ञापन
IS terror were in contact with naxali said NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा है कि देश में आतंकी संगठन आईएस के आतंकी नक्सलियों के संपर्क थे ताकि वे उनके कामकाज के तरीकों को समझ सकें। इसके अलावा वे नक्सलियों से हथियारों की खरीद की भी योजना बना रहे थे। एक विशेष अदालत में 16 लोगों के खिलाफ दाखिल अनुपूरक आरोप पत्र में एनआईए ने इसका जिक्र किया है। इसमें भारत में आईएस के मुख्य रिक्रूटर शफी अरमार भी शामिल है।

विज्ञापन


एनआईए ने अरमार और 15 अन्य के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। मुंबई की एक अदालत में आईएस से जुड़े एक अन्य मामले में भी सोमवार को अरमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने एक रिलीज में कहा कि अरमार के अलावा मोहम्मद नफीस खान, मुदाब्बीर मुस्ताक शेख, अबू अनस, नजमुल हुडा और मोहम्मद अफजल ने नक्सलियों से संपर्क किया था। एआईए के मुताबिक इस साल जनवरी में पूरे देश में छापेमारी की गई थी जिसमें 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी में विस्फोटक सामग्री, जीएल पाइप्स, एनालॉग घड़ी, सोल्डरिंग रॉड, माचिस आदि चीजों के अलावा 2,50,000 रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई थीं। इस समूह का लक्ष्य मुसलिम युवाओं की भर्ती करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed