फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IS suspect nasir ben searched sex slaves in many hours

सेक्स गुलाम खोजते हुए आईएस के चंगुल में फंस गया नासिर

Sun, 09 Oct 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
IS suspect nasir ben searched sex slaves in many hours
- फोटो : डेमो

आईएस संदिग्ध नासिर बेन के खिलाफ कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। इसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र के परभणी का रहने वाला नासिर ऑनलाइन सेक्स स्लेव की तलाश करते हुए आईएस के संपर्क में आया। जांच एजेंसी के मुताबिक, नासिर के सेक्स स्लेव के प्रति झुकाव ने ही उसे आईएस के जाल में फंसा दिया।

विज्ञापन


चार्जशीट में नासिर द्वारा इस्तेमाल किए गए इंटरनेट और उसकी चैट की जानकारी भी दी गई है। एटीएस ने नासिर द्वारा इस्तेमाल किए गए कई ई-मेल एड्रेस भी बताए हैं। अधिकारियों के मुताबिक नासिर इनके जरिए ही आईएस हैंडलर से संपर्क करता था।
विज्ञापन


नासिर इंटरनेट पर सेक्स स्लेव की जानकारियां तलाश करता, उनकी वीडियो और फोटोज भी देखता था। इस तरह से घंटों लैपटॉप पर बिजी रहने की आदत उसकी पत्नी को भी परेशान करने लगी थी, जिसका उसने विरोध भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया जाने की फिराक में नासिर

IS suspect nasir ben searched sex slaves in many hours

जब पत्नी के विरोध का नासिर पर कुछ असर नहीं हुआ तो उसकी हरकतों की जानकारी पत्नी ने उसके पिता को भी दे दी। नासिर के खिलाफ फाइल की गई चार्जशीट में यह भी जिक्र है कि नासिर बेन अबु बकर भारत में कई जगहों पर धमाकों की योजना बना रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, नासिर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद सीरिया भागने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक वो सीरिया के रहने वाले फारुक के संपर्क में था। आपको बता दें कि 14 जुलाई को नासिर को गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक आईएस लोगों की लतों की जानकारी इकट्ठी करने के बाद उसी तरह का जाल बिछाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed