{"_id":"58993bfd4f1c1bc155378e9b","slug":"irom-sharmila-contesting-against-chief-minister-of-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी इरोम शर्मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी इरोम शर्मिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मणिपुर में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ थोबल सीट से चुनाव लड़ेंगी। इरोम की पार्टी पीपल्स रीसर्जेन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) के समन्वयक इरेन्ड्रो लेइचोनबाम ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ने से मशहूर हुईं इरोम ने अभी-अभी राजनीति में कदम रखा है। जबकि इबोबी सिंह की अगुवाई में कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन फरवरी को 60 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की थी।
विज्ञापन
44 वर्षीय इरोम ने पिछले साल अगस्त में अपना 16 साल से चला आ रहा आमरण अनशन खत्म कर घोषणा की थी कि वह अफस्पा निरस्त करने के मकसद से मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। इसके बाद अिक्तूबर में अपनी पार्टी पीआरजेए के गठन की घोषणा करते समय इरोम ने कहा था कि वह दो सीटों- थोबल और खुरई से चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन