नाइक के 78 बैंक खातों और 100 करोड़ के निवेश की पड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को समन कर सकती है। एनआईए नाइक के 78 बैंक खातों और मुंबई व आसपास के रियल एस्टेट में उसके 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की पड़ताल कर रही है।
जांच एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में कथित रूप से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में नाइक और अन्य के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था। उसके खिलाफ सौहार्द बिगाड़ने का भी आरोप है।
एनआईए ने अपनी जांच में नाइक से जुड़ी 23 कंपनियों और लोगों का पता लगाया है। उसने नाइक के करीब 20 साथियों से पूछताछ की थी। इसमें उसकी बहन नैलाह नौशाद नूरानी भी शामिल हैं।
आखिर कब हाथ आएगा जाकिर नाइक?
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने आयकर रिटर्न और कुछ अन्य दस्तावेज मांगे हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न इलाकों में खोले गए 78 बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है। एक बार जब पड़ताल पूरी हो जाएगी तब एजेंसी नाइक को समन करेंगी।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने बैंकों से इन खातों से लेनदेन और अन्य जानकारी देने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई और आसपास के इलाकों में नाइक ने करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नाइक की गैर सरकारी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा रखा है।