फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC waives off service charges for E ticket till 31 december

नोटबंदी के बाद IRCTC की तोहफा, ऑनलाइन टिकट पर नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

Wed, 23 Nov 2016 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
IRCTC waives off service charges for E ticket till 31 december
आईआरसीटीसी
नोटबंदी से एक तरफ आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान है तो दूसरी तरफ सरकार हर वो कदम उठाने की कोशिश कर रही है जिससे लोगों को थोड़ी सहूलियत हो। नोटबंदी के बाद रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने निर्णय लिया है कि वह 31 दिसंबर तक ई-टिकट और आई-टिकट पर बुकिंग सर्विस चार्ज नहीं लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



बताते चलें कि आईआरसीटीसी इस समय ई-टिकट पर 20 रुपए और आई-टिकट पर 80 रुपए का चार्ज लेता है। वहीं, उच्च श्रेणी के टिकट पर ई-टिकट 40 रुपए और आई-टिकट पर 120 रुपए वसूला जाता है। आईआरसीटी के इस निर्णय से कैश की कमी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने यह कदम कैशलेस सिस्टम को प्रमोट करने की दिशा में उठाया गया है। चार्ज की छूट मिलने पर ज्यादा से ज्यादा लोग ई-बुकिंग करने की कोशिश करेंगे और इससे कैशलेस सिस्टम मजबूत होगा। हालांकि, सरकार ने 25 नवंबर तक रेलवे में बड़े नोट के प्रयोग की छूट दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिग बाजार से भी निकाल सकते हैं पैसे

IRCTC waives off service charges for E ticket till 31 december
बिग बाजार
बिग बाजार ने कहा है कि 24 नवंबर से उसके ग्राहक डेबिट कार्ड्स स्वैप कर दो हजार रुपए की नकदी निकाल सकेंगे। 24 नवंबर से देशभर के 115 शहरों के 258 बिग बाजार और एफबीबी स्टोरों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इस काम में एसबीआई बिग बाजार की मदद कर रहा है। 



देश में नकदी की किल्लत को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल बैंकिंग पर लगने वाले शुल्क को नहीं लेने का फैसला किया है। टेलीकॉम कंपनियों ने आगामी 31 दिसंबर तक यह छूट देने का फैसला किया है।


 

हवाई अड्डों पर पार्किंग में छूट

IRCTC waives off service charges for E ticket till 31 december
एयरपोर्ट
नकदी संकट को देखते हुए सरकार ने हवाई अड्डों पर फ्री पार्किंग की सुविधा 28 नवंबर तक बढ़ा दी है। विमानन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डों पर अब एक सप्ताह और पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जाएगा।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनधन योजना के खाता धारकों को चेकबुक और एटीएम कार्ड (रुपे) जारी करने पर रोक लगा दी है। अब कोई भी बैंक जांच किए बिना जन धन खातेदारों को चेकबुक और रुपे कार्ड नहीं देगा। जो कार्ड पहले से जारी हैं उनको ब्लॉक कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed