फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC set to introduce Bharat Gaurav Tourist Train to showcase Gujarat Ek Bharat Shreshtha Bharat

Bharat Gaurav Train: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 28 फरवरी को होगी रवाना, गुजरात के प्रमुख स्थलों का कराएगी दर्शन

Sun, 05 Feb 2023 11:00 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 05 Feb 2023 11:00 PM IST
सार

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल 'देखो अपना देश' के अनुरूप है। टूरिस्ट ट्रेन में चार फर्स्ट एसी कोच, दो सेकंड एसी कोच, एक अच्छी तरह से सुसज्जित पेंट्री कार और दो रेल रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसमें एक साथ 156 टूरिस्ट के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
IRCTC set to introduce Bharat Gaurav Tourist Train to showcase Gujarat Ek Bharat Shreshtha Bharat
Bharat Gaurav Tourist Train - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' को शुरू करने के लिए तैयार है। 'गरवी गुजरात' यात्रा के लिए पूरी तरह से वातानुकूलित यह ट्रेन 28 फरवरी को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन को सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' स्कीम के तहत डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन


आठ दिनों की 'गरवी गुजरात' यात्रा में पर्यटकों को गुजरात की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू कराया जाएगा। अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो बढ़िया डाइनिंग रेस्त्रां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर सहित कई सुविधा हैं। ट्रेन में प्रत्येक कोच के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड बढ़ाए गए हैं और पूरी ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।
विज्ञापन


भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल 'देखो अपना देश' के अनुरूप है। टूरिस्ट ट्रेन में चार फर्स्ट एसी कोच, दो सेकंड एसी कोच, एक अच्छी तरह से सुसज्जित पेंट्री कार और दो रेल रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसमें एक साथ 156 टूरिस्ट के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। गुजरात के प्रमुख तीर्थ और हेरिटेज प्लेस यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, बेट द्वारका, अहमदाबाद, मोढेरा और पाटन इस यात्रा के प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को ईएमआई पेमेंट ऑप्शन
पर्यटकों को गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर इस टूरिस्ट ट्रेन में चढ़ने या उतरने की सुविधा दी गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने ईएमआई पेमेंट ऑप्शन देने के लिए पेमेंट गेटवे के साथ दिया है।


बता दें, पहले इसी तरह की भारत दर्शन ट्रेन चलती थी। उसका किराया स्लीपर क्लास में एक यात्री के लिए 900 रुपये प्रति दिन और थर्ड-एसी में 1500 रुपये प्रतिदिन होता था। पर इस ट्रेन को अप्रैल 2022 में बंद कर दिया गया था। इस ट्रेन ने जनवरी से मार्च 2022 में 16 यात्राएं पूरी की थीं और करीब 13.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed