{"_id":"591243944f1c1bfc7e8514b7","slug":"irctc-provides-pay-after-online-rail-ticket-booking-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे मंगवाएं ट्रेन का टिकट, डिलीवरी के बाद दें पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब घर बैठे मंगवाएं ट्रेन का टिकट, डिलीवरी के बाद दें पैसे
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 10 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
अब आप घर बैठे बिना पैसे दिए ऑनलाइन रेल टिकट बुक करवा सकते हैं। घर पर टिकट की डिलीवरी के वक्त आपको टिकट की राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पे ऑन डिलीवरी नामक यह सुविधा शुरू करने का एलान किया है। इस तरह की सुविधा लेने वालों को इसके लिए चार्ज भी देना होगा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ये सुविधा ऐसे लोगों के लिए शुरू करने जा रही है जो ऑनलाइन टिकट तो बुक कराना चाहते हैं लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करने से बचते हैं। ऐसे लोंगों को उनके घर पर ही टिकट भेजा जाएगा और वहीं टिकट की राशि नकद ली जाएगी।
विज्ञापन