{"_id":"6128cf708ebc3e7a0e2ef0e8","slug":"irctc-new-rule-mobile-and-e-mail-verification-will-be-done-before-ticket-booking-know-what-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC New Rule: टिकट बुकिंग के पूर्व मोबाइल और ई-मेल सत्यापन होगा, जानिए क्या हुए बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IRCTC New Rule: टिकट बुकिंग के पूर्व मोबाइल और ई-मेल सत्यापन होगा, जानिए क्या हुए बदलाव
Fri, 27 Aug 2021 05:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:11 PM IST
सार
रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग इन-करने पर मोबाइल व ई-मेल वेरिफिकेशन के विकल्प मिलेंगे। इन्हें पहले पूरा करना पड़ेगा। इसके बाद टिकट बुक होंगे।
विज्ञापन
Coronavirus Test at Railway station
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआरसीटीसी ने ट्रेनों के टिकट बुकिंग के नए नियम बनाए हैं। अब कंपनी की वेबसाइट पर लॉगिन के पहले मोबाइल व ई-मेल आईडी का सत्यापन करना होगा। इसके बाद ही टिकट बुक होगी।
विज्ञापन
सत्यापन की इस प्रक्रिया में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। मात्र एक मिनट में इसे पूरा किया जा सकेगा। हालांकि जो लोग या यात्री नियमित रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं, उन्हें इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट बुक कर बेचती है। यूजर कंपनी के पोर्टल पर लॉगिन और पासवर्ड बनाकर ऑनलाइन बुकिंग सेवा का लाभ उठाते हैं। वेबसाइट पर लॉगिन पासवर्ड बनाने के लिए ईमेल और फोन नंबर की जानकारी देना जरूरी है।
विज्ञापन
ट्रेन से ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाना होता है। टिकट ऑनलाइन बुक करने से पहले, यात्रियों से पोर्टल पर एक लॉग-इन आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाता है। इसलिए लॉग-इन पासवर्ड बनाने के लिए यात्रियों को अब अपना रजिस्टर्ड ई-मेल और फोन नंबर देना होगा। दोनों चीजों के सत्यापन के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से टिकट बुक कर सकता है।
ऐसे होगा सत्यापन
- आईआरसीटीसी पोर्टल में लॉग-इन करने पर वेरिफिकेशन के लिए एक नया पेज या विंडो खुलेगी
- आपको अपना पहले से रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करना होगा
- पेज की दाईं तरफ वेरिफिकेशन का विकल्प है और बाईं तरफ एडिट करने का विकल्प
- यदि ई-मेल, फोन नंबर बदलना है, तो बाईं तरफ दिए गए एडिट विकल्प से ऐसा किया जा सकता है।
- सभी जानकारियां सही तरीके से भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर ओटीपी आएगा।
- यह ओटीपी पोर्टल पर डालते ही आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा
- ई-मेल का सत्यापन भी इसी तरह से होगा।