{"_id":"60e1395f10bf3f240c1275f2","slug":"irctc-indian-railway-you-can-transfer-you-reserved-train-ticket-to-your-family-member-here-you-know-how","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: यात्रा ना करने पर अपने परिजन के नाम ट्रांसफर करा सकते हैं टिकट, जानें क्या करना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुविधा: यात्रा ना करने पर अपने परिजन के नाम ट्रांसफर करा सकते हैं टिकट, जानें क्या करना होगा
Sun, 04 Jul 2021 10:00 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:00 AM IST
सार
अगर ट्रेन यात्रा से ठीक पहले आपको किसी कारणवश यात्रा को रोकना होता है लेकिन आप टिकट नहीं कैंसिल कराना चाहते हैं तो ऐसे में भारतीय रेलवे आपको एक सुविधा दे रहा है। इसके तहत आप अपना टिकट अपने परिवार के दूसरे सदस्य के नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे सबसे ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक माध्यम है, लेकिन इसकी कई सुविधाओं के बारे में आम जनता को नहीं पता होता है। आपने कभी ट्रेन का टिकट बुक कराया होगा लेकिन किसी कारणवश आप यात्रा नहीं कर पाए होंगे, ये स्थिति कई बार आम जनता की ओर से महसूस की गई है।
विज्ञापन
अगर यात्रा से ठीक पहले किसी के सामने ऐसी समस्या आ जाती है तो आमतौर पर वह टिकट कैंसिल कराकर किसी अन्य परिजन के नाम से नई टिकट बुक करा सकते हैं। लेकिन इसमें यह दिक्कत और आती है कि नई टिकट बुक कराने के लिए आपके परिजन को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
ऐसी ही असुविधाओं से बचने के लिए भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को एक शानदार सुविधा उपलब्ध कराता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है कि भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप अपने टिकट को अपने किसी परिजन के नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रस्थान से 24 घंटे में पहले नजदीकी रेलवे रिसजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद आपको काउंटर पर टिकट की कॉपी दिखानी होगी और अपनी आईडी के साथ परिजन की आईडी भी दिखानी होगी, जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करानी है। टिकट और सभी दस्तावेजों के साथ आपको टिकट ट्रांसफर करने के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद रेलवे रिजर्वेशन सेंटर का अधिकारी आपकी टिकट को आपके किसी भी परिजन के नाम पर ट्रांसफर कर सकता है।
टिकट ट्रांसफर के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये ट्रांसपर आप सिर्फ अपने माता, पिता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री, पति और पत्नी के नाम पर ही करा सकते हैं। अगर आपके अपने किसी दोस्त के नाम पर टिकट ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो ये संभव नहीं है। इसके अलावा अगर किसी शादी या पार्टी में जाने वाले लोगों के सामने ऐसी स्थिति आती है तो शादी और पार्टी के आयोजक को 48 घंटे पहले जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है। ये सुविधा आपको ऑनलाइन भी मिल सकती है।