{"_id":"6af358b1c31750587c0bafa7","slug":"irctc-denies-ticket-booking-outage-login-delay-due-to-festive-rush-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'त्योहारों में रेलवे टिकटों की बढ़ी मांग': आईआरसीटीसी ने बताई परेशानी की वजह; अब क्या है स्थिति?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'त्योहारों में रेलवे टिकटों की बढ़ी मांग': आईआरसीटीसी ने बताई परेशानी की वजह; अब क्या है स्थिति?
Tue, 10 Nov 2026 11:17 PM IST
निर्मल कांत
आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:17 PM IST
सार
दीपावली और छठ पर टिकट बुकिंग के लिए एक साथ लाखों लोगों के लॉगिन करने से कुछ यात्रियों को देरी हुई। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने वेबसाइट ठप होने की खबरों को गलत बताया। आईआरसीटीसी ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मंगलवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा ठप होने की खबरों का खंडन किया। कंपनी ने कहा कि उसकी सेवाएं लगातार चालू थीं। हालांकि, कुछ यात्रियों को लॉगिन करने में देरी हुई थी।
कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर इस बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि 10 नवंबर की सुबह पोर्टल काम नहीं कर रहा था, ऐसी खबरें सही नहीं हैं। मीडिया में आई ये रिपोर्ट्स गलत हैं। कंपनी के मुताबिक, उस दौरान वेबसाइट और मोबाइल एप लगातार काम कर रहे थे।
आईआरसीटीसी ने अपने बयान में कहा, वेबसाइट और मोबाइल एप पर एक ही समय में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने लॉगिन करने की कोशिश की। इस वजह से कुछ उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) को लॉगिन करने में देरी का सामना करना पड़ा होगा।
विज्ञापन
लॉगिन में देरी की वजह क्या थी?
आईआरसीटीसी ने बताया कि लॉगिन में आई यह परेशानी कुछ समय के लिए थी। इसकी वजह वेबसाइट पर अचानक बढ़ी लोगों की संख्या थी। त्योहारों के मौसम में रेलवे टिकटों की मांग काफी बढ़ गई थी। इसी कारण एक साथ बहुत से लोग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: 'चेहरा आंसुओं से भीगा हुआ था': ब्लू स्टार के बाद क्या देख इंदिरा टूट गई थीं? सोनिया की किताब में खुलासा
कंपनी ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या में यात्री एक ही समय पर टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से कुछ लोगों को देरी हुई। टिकट बुकिंग कंपनी के अनुसार, यह भीड़ दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रा की बढ़ी मांग के कारण थी। इस समय लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने के लिए लॉगिन करते हैं।
क्या पूरा सिस्टम ठप हुआ था?
कंपनी ने साफ किया कि परेशानी सिर्फ लॉगिन करने में देरी तक सीमित थी। इसका मतलब यह नहीं था कि पूरा सिस्टम बंद हो गया था। आईआरसीटीसी ने कहा कि वह अपनी ऑनलाइन टिकट आरक्षण व्यवस्था को लगातार बेहतर बना रही है। इसके लिए तकनीक को अपग्रेड किया जा रहा है। बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है। प्रक्रियाओं को भी आसान बनाया जा रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि अब सभी माध्यमों पर ई-टिकटिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
बेहतर सुविधा देने के लिए क्या कर रही कंपनी?
आईआरसीटीसी ने कहा कि वह अपनी ऑनलाइन टिकट आरक्षण व्यवस्था की क्षमता और भरोसेमंदता बढ़ाने के लिए लगातार निवेश कर रही है। इसके तहत तकनीक को बेहतर बनाया जा रहा है। बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है। टिकट बुकिंग की प्रक्रियाओं को भी आसान बनाया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि इन कदमों का मकसद लाखों यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आसान टिकट बुकिंग की सुविधा देना है। ये वे यात्री हैं, जो टिकट बुक करने के लिए कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहते हैं।