फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   irav Modi diverted Rupees 934 crore into his personal, wife and father accounts

नीरव मोदी ने इस तरह पत्नी और पिता के खातों में ट्रांसफर किए थे 934 करोड़ रुपये

Tue, 12 Mar 2019 09:56 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
irav Modi diverted Rupees 934 crore into his personal, wife and father accounts
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने अपने निजी बैंक खाते के साथ ही अपनी पत्नी और पिता के नाम पर मौजूद खातों में 934 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। यह बात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई की विशेष अदालत में दायर की गई पूरक चार्जशीट में सामने आई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसमें से 560 करोड़ रुपये उसने अपने खाते में, 200 करोड़ रुपये पत्नी एमी के खाते में और 174 करोड़ रुपये अपने पिता दीपक मोदी के खातों में ट्रांसफर किए थे। यह सभी खाते विदेशी बैंकों में हैं। पंजाब नेशनल बैंक में किए गए घोटाले का वह मुख्य आरोपी है। उसने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए बैंक को चूना लगाया था।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ईडी ने मुंबई की पीएमएलए (प्रिंवेशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट में एक पूरक चार्जशीट दायर की थी। जिसमें यह जानकारी दी गई है। ईडी का दावा है कि धोखाधड़ी वाली राशि में से 91 प्रतिशत का पता लगा लिया है। जांच एजेंसी ने दुबई, सऊदी अरब और सिंगापुर स्थित कंपनियों के बैंक स्टेटमेंट को जमा करवाया है। जिससे यह साबित किया जा सके कि नीरव मोदी और उसके पारिवारिक सदस्यों ने फर्जीवाड़े की रकम को अपने-अपने खातों में डायवर्ट किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेटमेंट से साबित होता है कि नीरव मोदी और उसके पारिवारिक सदस्यों ने फर्जीवाड़े की रकम को अपने-अपने अकाउंट्स में डायवर्ट किया। ईडी ने नीरव की पत्नी एमी मोदी को भी अब आरोपी बना दिया है। ईडी ने मामले में एमी को आरोपी बनाया है। पिछले साल दायर की गई चार्जशीट में आरोपी के तौर पर एमी का नाम नहीं था। 

नीरव भारत की अपनी कंपनी के लिए आयात के फर्जी दस्तावेज दिखाकर पीएनबी से अपने मुख्य रूप से दुबई और हांगकांग स्थित अपने निर्यातकों को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए भुगतान करने को कहता था। जिन निर्यातकों को वह पैसे भिजवाते था वह उसकी खुद की फर्जी कंपनियां होती थीं। 


हर बार जब भी नीरव बैंक से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग की राशि को बढ़ाने के लिए कहता था उसके एक बड़े हिस्सा से पहले बकाया चुकाया जाता था और बाकी की राशि का इस्तेमाल उसके व्यक्तिगत खर्चों के लिए होता था। जनवरी 2018 में इस बैंक धोखाधड़ी के बारे में पता चला था और तब तक नीरव अपने परिवार के साथ विदेश भाग चुका था। इस मामले में उसके बेल्जियम में रहने वाले पिता दीपक, भाई नीशल, बहन पूर्वी और उसका पति मलांक मेहता आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed