फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran should stop atrocities on Bahai community

बहाई समुदाय पर अत्याचार बंद करे ईरान : एनजीओ

Sun, 31 Jan 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
Iran should stop atrocities on Bahai community
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन - फोटो : facebook

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (आईएचआरओ) ने ईरानी अधिकारियों से अपने बहाई समुदाय के नागरिकों पर हो रहे हर तरह के अत्याचार को बंद करने की अपील की है।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित एनजीओ ने अपने बयान में कहा कि ईरान की इस्लामिक सरकार 1979 से ही सुनियोजित ढंग से बहाई समुदाय पर उत्पीड़न का अभियान चला रही है। अब तक 200 से अधिक ईरानी बहाई नागरिकों की हत्या या मारा जा चुका है। हजारों को गिरफ्तार किया गया है और दसियों हजार लोग नौकरी, पेंशन और शिक्षा के अवसरों से वंचित हैं।
विज्ञापन


एनजीओ ने दावा किया कि 2010 में इवेल में बहाई समुदाय के 50 घरों को गिरा दिया गया था। यह बयान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील डॉ. जीवी राव और अन्य ने जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाई को दुनिया के सबसे नए धर्मों में गिना जाता है। इसकी स्थापना बहाउल्लाह ने 1863 में ईरान में की थी। इस समुदाय के लोग मानते हैं कि दुनिया के सभी धर्म सच्चे हैं और सभी लोगों को मानवता के फायदे के लिए मिलकर काम करना चाहि। दुनियाभर में बहाई धर्म को मानने वालों की संख्या करीब 50 लाख है।

माना जाता है कि बहाई धर्म का उदय इस्लाम की शिया शाखा से ही हुआ। हालांकि बहाई अपने ही ही देश में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। नई दिल्ली का प्रसिद्ध लोटस टैंपल बहाई समुदाय ने ही बनाया था। देश में इस समुदाय के करीब 20 लाख अनुयायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed