Iran: ईरान के राष्ट्रपति रईसी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- दुख की घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है भारत
पीएम मोदी ने कहा कि रईसी का भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
विस्तार
Deeply saddened and shocked by the tragic demise of Dr. Seyed Ebrahim Raisi, President of the Islamic Republic of Iran. His contribution to strengthening India-Iran bilateral relationship will always be remembered. My heartfelt condolences to his family and the people of Iran.…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2024
इस घटना पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होने कहा कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. आमिर-अब्दोल्लाहियान की हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन की खबर से चौंक गया हूं। मुझे उनके साथ अपनी कई मुलाकातें याद हैं, इनमें सबसे ताजा जनवरी 2024 की थी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम इस त्रासदी के समय में ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।
Deeply shocked to hear of the passing away of Iran’s President Dr Ebrahim Raisi and Foreign Minister H. Amir-Abdollahian in the helicopter crash.
Recall my many meetings with them, most recently in January 2024.
Our condolences to their families. We stand with the people of…— Dr. S. Jaishankar (Modi Ka Parivar) (@DrSJaishankar) May 20, 2024