Iran: ‘हम जिम्मेदार नहीं, हमला करने वाले भुगतें परिणाम’; पश्चिम एशिया जंग पर ईरान के महावाणिज्यदूत की दो टूक
पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान ने खुद को वैश्विक आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार मानने से इनकार किया है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील की।
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में दुनिया की आर्थिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार नहीं है।
'हमने सिर्फ आत्मरक्षा की'
महावाणिज्यदूत सईद रजा ने कहा कि ईरान ने केवल आत्मरक्षा में कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, हमला करने वाले देशों को ही इसके परिणामों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा हमने पहले ही चेतावनी दी थी, इसके बावजूद हम पर हमला किया गया। ऐसे में युद्ध के परिणामों के बारे में उन्हें पहले सोचना चाहिए था।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On being asked if Iran feels responsible toward preventing a worldwide economic crisis due to the West Asia conflict, Iran's Consul General in Mumbai, Saeid Reza Mosayeb Motlagh, says, "Under no circumstances. Those who attacked us are responsible,… pic.twitter.com/xIizxJcHiT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 23, 2026
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने वैश्विक समुदाय से अपील करते हुए कहा कि केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पक्ष के साथ संवाद करना चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया और उसे ऐसे कदमों से रोकना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र के नियमों का हवाला
ईरान ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी देशों को मिलकर जिम्मेदार पक्ष को जवाबदेह बनाना चाहिए। महावाणिज्यदूत ने कहा कि इतिहास में कई बार ताकतवर देशों ने अन्य देशों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस बार उन्हें एक मजबूत और विरोध करने वाले राष्ट्र का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी देश के खिलाफ इस तरह की एकतरफा सैन्य कार्रवाई को रोकना जरूरी है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव और जवाबदेही तय करना बेहद आवश्यक है।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.