फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iqbal Kaskar spoke to Dawood Ibrahim through illegal telephone exchange says Mumbai Police

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए दाऊद से बात करता था इकबाल कासकर, पूछताछ में उगला राज

Sat, 23 Sep 2017 10:40 PM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 23 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Iqbal Kaskar spoke to Dawood Ibrahim through illegal telephone exchange says Mumbai Police
दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर

पाकिस्तान में छुपे भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने पुलिस की पूछताछ में एक और राज उगला है। उसने खुलासा किया है कि हाल के दिनों में उसने दाऊद इब्राहिम से चार बार फोन पर बात की थी जबकि इससे पहले उसने दाऊद से बातचीत से इनकार किया था। दाऊद से उसकी बातचीत अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए होती थी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद शुरुआत में इकबाल कासकर पूछताछ में गुमराह करने का प्रयास करता था लेकिन, कड़ाई से पूछताछ के बाद धीरे-धीरे वह कमजोर पड़ता जा रहा है। इकबाल ने पुलिस को बताया कि इस साल उसने करीब चार बार फर्जी एक्सचेंज के जरिए दाउद से बात की है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अंजलि दमानिया को दाऊद की धमकी, कहा-खड़से के खिलाफ मामला वापस लें
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते मई महीने में ठाणे पुलिस ने भिवंडी में एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया था। समझा जा रहा है कि कासकर इसी तरीके के एक्सचेंज के जरिए दाऊद से बातचीत करता था। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में लग गई है। हालांकि वह अभी अपने इस बात पर कायम है कि उसका भाई अब बीमार रहता है। इसलिए कराची से ही दुबई, भारत और अन्य देशों का कारोबार भाभी मेहजबीन शेख ही देखती है। भारत के सभी डी-कंपनी के लोग अधिकतर उसी के संपर्क में रहते हैं।


हवाला रैकेट से जुड़े हैं तार
इकबाल कासकर से पूछताछ में पुलिस को उसके हवाला रैकेट से भी जुड़े होने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अब इससे जुडे़ तार खंगालने में लग गई है। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि इस हवाला रैकेट में कौन-कौन शामिल हैं।

डॉन रंगदारी से प्रतिवर्ष कमाता है 150 करोड़
मुंबई से अंडरवर्ल्ड के खात्मे के बाद ऐसा माना जा रहा था कि वसूली बंद हो गई है। लेकिन पुलिस की मानें तो रंगदारी और अवैध वसूली डी-कंपनी के जरिए दाऊद इब्राहिम को प्रतिवर्ष लगभग 150 करोड़ का कालाधन हवाला के जरिए भेजा जाता है। रंगदारी विरोधी दस्ते के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार सबको लगता है कि डी-कंपनी बंद हो गई है लेकिन, रंगदारी का उसका व्यवसाय अब भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed