फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Activist Anjali Damania has received a threat call from gangster Dawood Ibrahim

अंजलि दमानिया को दाऊद की धमकी, कहा-खड़से के खिलाफ मामला वापस लें

Sat, 23 Sep 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 23 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Activist Anjali Damania has received a threat call from gangster Dawood Ibrahim
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से धमकी मिली है। अंजलि को उनके फोन पर यह धमकी शुक्रवार को आधी रात को मिली जिसमें उन्हें कहा गया कि वह खड़से के खिलाफ दायर केस वापस लें। इसकी जानकारी अंजलि दमानिया ने ट्वीट करके दी है।

विज्ञापन


अंजलि का आरोप है कि बीजेपी नेता एकनाथ खड़से के खिलाफ केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकियां मिल रही हैं। अंजलि ने ट्वीट किया है कि शुक्रवार रात 12.33 बजे उन्हें एक कॉल आया, जिसमें उन्हें धमकी दी गई कि एकनाथ खड़से के खिलाफ दायर केस वापस ले लो। उन्होंने अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी सूचित किया है। साथ ही, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएमओ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए मिल रही धमकियों पर एक्शन लेने की मांग की है।
विज्ञापन


पढ़ें- एटीएस को नहीं मिला खड़से-दाऊद के बीच कनेक्‍शन, दी क्लीन चिट
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट के साथ अंजलि दमानिया ने कॉल आने की तस्वीर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि अंजलि को 922135871719 नंबर से कॉल आई है, जिसे ट्रूकॉलर पर डालने पर ‘दाऊद 2’ का नंबर आ रहा है। उन्होंने वाकोला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। हालांकि अंजलि दमानिया के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, अंजलि का कहना है कि मुंबई के पुलिस आयुक्त ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed