{"_id":"5a77d2bf4f1c1b88268b88ea","slug":"iqbal-is-waiting-for-his-wife-reshma-to-return-home-after-her-family-abducted-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी लव मैरिज: पत्नी की वापसी का इंतजार कर रहा है पति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक ऐसी लव मैरिज: पत्नी की वापसी का इंतजार कर रहा है पति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 साल के इकबाल चौधरी ने डेढ़ साल पहले 23 साल पहले रेशमा नाम की लड़की से शादी की थी। चौधरी का आरोप है कि नवी मुंबई के वाशी से दिसंबर में चार लोगों ने उन्हें मारा और फिर उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया। जिसके बाद से वह आज तक उसके वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार ऐसा है कि वह कभी भी अपने फोन को स्विच ऑफ होने नहीं देते और उसे फोन करने की कोशिश करते रहते हैं। थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद अपने फोन को इस उम्मीद से चेक करते हैं कि शायद पत्नी से जुड़ी कोई बात उन्हें पता चल जाए।
विज्ञापन
पत्नी की वापसी के लिए इकबाल ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिसके बाद 22 जनवरी को रेशमा कोर्ट पहुंची और उसने कहा था कि वह अपनी मर्जी से अपने मां-बाप के पास गई थी और एक हफ्ते के बाद अपने ससुरालवालों के पास लौट जाएगी। मगर आज भी चौधरी को अपनी पत्नी की वापसी का इंतजार है। उसका मानना है कि रेशमा के परिवार ने उसका अपहरण किया है क्योंकि उन्होंने अंतर धर्म शादी की है। रेशमा को अगवा करने से पहले उसके परिवार ने कपल पर 17 दिसंबर को हमला किया था। जिसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
24 दिसंबर को रेशमा ने अपने पति को फोन करके बताया कि मेरे परिवारवालों ने मुझे अगवा करके केरल में रखा हुआ है। जिसके बाद इकबाल को पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने में भी काफी मुश्किल आई। फिर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
हालांकि रेशमा के वकील का कहना है कि अगर रेशमा को अगवा किया जाता तो वह कोर्ट में अपनी आवाज उठाती लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसका पति (इकबाल) परेशानियां पैदा कर रहा है। खैर महिला 7 फरवरी को कोर्ट में पहुंच जाएगी। जिसमें वह बता देगी कि उसे अपने ससुराल वापस जाना है या नहीं। यह मामला वैवाहिक विवाद का है। इकबाल उसका ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा है।