फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IQ Air Report: Delhi is most polluted capital in the world, read full report in Hindi

हवा का हाल: दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, टॉप 30 में से 22 शहर भारत के

Tue, 16 Mar 2021 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
IQ Air Report: Delhi is most polluted capital in the world, read full report in Hindi
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई (फाइल)

दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 33 शहरों में से 22 शहर भारत में हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित राजधानियों की सूची में पहले स्थान पर है। यह दावा मंगलवार को जारी 'वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020' में कही गई है। इस रिपोर्ट के स्विस संगठन 'आईक्यू एयर' ने तैयार किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, 'दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत प्रमुखता से दिख रहा है और पूरी दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 वहीं के हैं।' आईक्यू एयर की  रिपोर्ट के अनुसार, चीन का शिनजियांग शहर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। इसके बाद शीर्ष 10 शहरों में से नौ शहर भारत के हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के अलावा 21 अन्य शहर हैं... उत्तर प्रदेश के, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर, राजस्थान में भिवाड़ी, हरियाणा में फरीदाबाद, जींद, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, यमुनानगर, रोहतक और धारुहेड़ा और बिहार में मुजफ्फरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। उसके बाद बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ और भिवाड़ी का नंबर आता है। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर पीएम2.5 के आधार पर मापा गया है।

इस रिपोर्ट में कोविड-19 लॉकडाउन के प्रभावों और दुनिया भर में पीएम2.5 प्रदूषकों में आए बदलाव को भी बताया गया है। भारत में प्रदूषण के मुख्य कारक हैं परिवहन, भोजन पकाने के लिए ईंधन जलाना, बिजली उत्पादन, उद्योग-धंधे, विनिर्माण कार्य, कचरा जलाना और समय-समय पर पराली जलाया जाना।


2019 के मुकाबले 2020 में सुधरी दिल्ली की हवा
हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2019 के मुकाबले साल 2020 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लेकिन इस सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 10वें नंबर पर है।  रिपोर्ट के अनुसार, 'भारत के शहरों में पीएम2.5 प्रदूषकों का सबसे बड़ा स्रोत परिवहन क्षेत्र है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed