फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS officer Radhakrishna Kini to monitor PM Narendra Modi’s security

पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा आईपीएस राधाकृष्ण कीनी को

Sun, 25 Sep 2016 05:23 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
 IPS officer Radhakrishna Kini to monitor PM Narendra Modi’s security
- फोटो : getty images

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राधाकृष्ण कीनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1981 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कीनी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह मंत्रिमंडलीय सचिवालय में सचिव ‘सुरक्षा’ होंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया था, जिसे आज मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन


इस समय राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में महानिदेशक के पद पर कार्यरत कीनी का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक होगा। वे अपने ही बैच के मलय कुमार सिन्हा से यह प्रभार लेंगे। सिन्हा अगले शुक्रवार का सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सचिव (सुरक्षा) विशेष सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं और उन पर प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों की भारत के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी होती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा वे राज्य सरकारों और केंद्रीय पुलिस बलों द्वारा की जाने वाली जैमर्स की खरीद से संबंधित नीति के नोडल अथॉरिटी होते हैं। एसपीजी के सभी कार्यपालन संबंधी प्रस्तावों की मंजूरी सचिव (सुरक्षा) ही देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed