फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS amitabh thakur said judge omprakash mishra has soft corner for rape accused gayatri prajapati

गायत्री मामले में सस्पेंड हुए जज के बारे में IPS अमिताभ ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 29 Apr 2017 02:35 PM IST
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
IPS amitabh thakur said judge omprakash mishra has soft corner for rape accused gayatri prajapati
गायत्री प्रजापति, अमिताभ ठाकुर

अखिलेश सरकार के चहेते मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ चल रहे कई मामलों में वादी रहे सूबे के चर्चित आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गायत्री को बेल देने के मामले में सस्पेंड हुए जज के बारे में कई खुलासे किए हैं। अमिताभ ने आरोपी जज ओपी मिश्रा के साथ अपने एक कड़वे अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वह अनाकरण उन्हें निशाना बनाते थे।

विज्ञापन


अपनी एक फेसबुक पोस्ट में अमिताभ ने बताया कि कई महीने पहले उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम करने के लिए परिवाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई इन्हीं जज ओपी मिश्रा की अदालत में हुई थी।
विज्ञापन


अमिताभ का आरोप है कि पूरी सुनवाई के दौरान वे मुझसे अकारण दुर्व्यवहार और पक्षपातपूर्ण आचरण करते रहे जिससे साफ जाहिर होता था कि दूसरे पक्ष के प्रति उनका लगाव है। अमिताभ ने बताया कि उन्होंने जज के इस पक्षपातपूर्ण और दुर्व्यवहार की शिकायत हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के यहां भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर ने फेसबुक पर क्या लिखा ?

IPS amitabh thakur said judge omprakash mishra has soft corner for rape accused gayatri prajapati
आईपीएस अमिताभ ठाकुर
नीचे पढ़ें अमिताभ ठाकुर का फेसबुक पोस्ट- 

क्या था नूतन मामला ?
दरअसल अमिताभ ठाकुर की पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने अवैध खनन के मामले में 26 दिसंबर 2014 को गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की थी।

इसके बाद 17 जनवरी 2015 को गाजियाबाद की एक महिला की तरफ से आईपीएस ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन पर रेप का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने के तत्कालीन एसओ सैयद मो. अब्बास को दिया हुआ एक प्रार्थना पत्र सामने आया।

नूतन ठाकुर का कहना था कि लोकायुक्त से शिकायत वापस न लेने पर गायत्री ने ही महिला के जरिए रेप की फर्जी शिकायत कराई और तत्कालीन एसओ ने किसी अधिकारी को बताए बगैर उनके व आईपीएस पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed