फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPL the most searched on Google in 2020

गूगल इंडिया पर कोरोना वायरस नहीं आईपीएल किया गया सबसे ज्यादा सर्च

Thu, 10 Dec 2020 03:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
IPL the most searched on Google in 2020
गूगल सर्च - फोटो : Twitter

क्रिकेट के लिए भारतीयों का आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। यह आकर्षण और प्रेम एक बार फिर भी दिखाई दिया है। दरअसल क्रिकेट प्रेमी भारतीयों के इस आकर्षण के कारण ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को गूगल इंडिया के ‘ईयर इन सर्च 2020’ में अव्वल नंबर दिला दिए हैं।

विज्ञापन


आईपीएल ने गूगल इंडिया पर सर्च किए जाने के मामले में पूरे साल टॉप ट्रेंडिंग रहे कोरोनावायरस को भी पीछे छोड़ दिया है।


गूगल इंडिया के मुताबिक, पिछले साल भी इस सर्च में क्रिकेट ही अव्वल नंबर रहा था। पिछले साल क्रिकेट प्रेमियों ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को सबसे ज्यादा सर्च किया था। इस साल आईपीएल महज सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला शब्द ही नहीं रहा बल्कि सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला खेल व समाचार इवेंट भी बन गया।
विज्ञापन


इस मामले में आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस को सर्च किया गया, जबकि  अमेरिकी चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान स्कीम), बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम और दिल्ली के चुनावी परिणाम भी सर्च किए जाने वाले शीर्ष शब्दों में शामिल रहे। इनके अलावा टॉप-10 सर्च में निर्भया हत्याकांड, लॉकडाउन, भारत-चीन गतिरोध और राम मंदिर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 फीसदी का रिकॉर्ड इजाफा हुआ था आईपीएल के दर्शकों में
इस बार आईपीएल का आयोजन कोरोना वायरस के कारण भारत के बजाय यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक किया गया था। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने आईपीएल के आयोजन को जमकर सराहा।

इसका नतीजा ये रहा कि पिछले सीजन के मुकाबले इस बार आईपीएल की दर्शक संख्या में 28 फीसदी इजाफा हो गया। आईपीएल के अलावा यूएफा, चैंपियन लीग, इंग्लिश प्रीमियर लीग, फ्रेंच ओपन और ला लीगा भी सर्च की गई संख्या में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खेल इवेंट रहे।

बाइडन के बाद अर्नब गोस्वामी किए गए सबसे ज्यादा सर्च
यदि सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की बात की जाए तो अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन यहां भी अव्वल रहे। इनके अलावा कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के कारण अचानक बेहद चर्चा में रही अभिनेत्री कनिका कपूर को भी बेहद सर्च किया गया।


अभिनेता सुशांत राजपूत की संदिग्ध मौत के कारण अचानक चर्चा में रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सर्च किए जाने वालों की शीर्ष सूची में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed