फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPL betting case: bookie Sonu Jalan's diary has disclosed the names actor Arbaaz Khan

बुकी सोनू की डायरी ने अरबाज तक पहुंचाया, पाकिस्तान के बड़े नेता का भी नाम शामिल

Sun, 03 Jun 2018 12:08 PM IST
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 03 Jun 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
IPL betting case: bookie Sonu Jalan's diary has disclosed the names actor Arbaaz Khan

15 मई को एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मुंबई में बुकी सोनू जालान के चार साथियों की गिरफ्तारी कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इनसे पूछताछ के आधार पर एईसी ने 29 मई को सोनू जालान को धर-दबोचा। सोनू के घर से मिली डायरी में अभिनेता अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। करीब 100 से ज्यादा सटोरियों के मोबाइल नंबर भी इसमें हैं।

विज्ञापन


शनिवार को एईसी ने फिल्म सरकार के प्रोड्यूसर पराग संघवी से भी पूछताछ की। करीब 600 करोड़ रुपये के सट्टेबाजी मामले में जल्द ही डायरी में दर्ज बाकी लोगों को भी तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


बुकी सोनू जालान आईपीएल में सट्टेबाजी रैकेट का सबसे बड़ा नाम है। उसने पुलिस को दिए बयान में अंडरवर्ल्ड से संबंधों की जानकारी दी है। इससे संदेह पैदा हो गया है कि क्या अरबाज खान को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे गए। अब पुलिस सोनू की डायरी में हाथ से लिखे नोट्स का उसके बयान से मिलान करेगी। डायरी में पाकिस्तान के एक नेता का नाम भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अरबाज को चेतावनी दी गई कि अगर बकाया पैसे नहीं मिले तो उनकी सट्टेबाजी की आदत सार्वजनिक कर दी जाएगी। इस दौरान अरबाज ने सोनू को 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया। वहीं, सोनू की डायरी में पाकिस्तान के एक नेता का नाम होने से पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।

हालांकि, एंटी एक्सटॉर्शन सेल के मुखिया वरिष्ठ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमें सबूतों और बयानों की जांच करनी होगी। प्राथमिक अनुमान है कि जालान के सट्टेबाजी रैकेट में कुल 1000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। उसके नेटवर्क में 3500 पंटर हैं।

बड़े लोगों से हैं सोनू के संबंध

ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारियों के अनुसार, 41 वर्षीय सोनू योगेंद्र जालान का अंडरवर्ल्ड समेत कई बड़े लोगों से संबंध है। उसने पुलिस को बताया है कि डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी इतिशाम और डॉक्टर हमेंशा उसके संपर्क में रहते हैं। दुबई में दाऊद को सेटल करने में अहम भूमिका निभाने वाले रईस फारूकी और अनिल कोठारी उर्फ टुंडा से भी सोनू का संपर्क था। दोनों दुबई से ऑनलाइन सट्टेबाजार को संभालते थे। 

दुबई में कराई थी मुलाकात
सोनू ने 2015 में प्रेम तनेजा और जूनियर कोलकत्ता की दुबई में मीटिंग कराई थी। तीनों ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के गल्फ सीरीज की मैच फिक्सिंग की थी। फिक्सिंग के बाद एक ही दिन में 22 विकेट गिरे थे, क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड हैं। चूंकि यह पूरा सट्टे का कारोबार अंडरवर्ल्ड के इशारे पर चलने की बात सामने आ रही है। इससे खान को ब्लैकमेल करके करोड़ों ऐंठने का संदेह गहरा गया है।

अरबाज से पूछे गए सवाल -

1-सोनू जालान को आप कब से जानते हैं और उससे क्या रिश्ते हैं?
2-सोनू से आपको किसने मिलवाया और पहली बार कब मिले?
3-क्या आपको पता है कि सोनू सट्टेबाज है और पहले भी गिरफ्तार हो चुका है?
4-आपकी सोनू और अन्य सटोरियों के साथ तस्वीर है। क्या उन्हें जानते हैं?
5-क्या आप सोनू से लगातार संपर्क में हैं?
6-आपके और सोनू के बीच कितनी बार और कितने का लेनदेन हुआ?
7-आपने कितनी बार मैच में सट्टा लगाया। हाल में खत्म हुए आईपीएल में भी सट्टा लगाया था?
8-आपके पास सोनू का करीब 3 करोड़ बकाया है। क्या यह सट्टेबाजी का पैसा है?
9-फिल्म जगत के कितने सेलिब्रिटी को आपने सोनू से मिलवाया? आपके कितने मित्र उसे जानते हैं?
10-क्या आपके परिवार के लोग सटोरिये सोनू से आपके रिश्ते के बारे में जानते हैं?
11-क्या आपको पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जाता था? कौन धमकाता था?
12-अंतिम बार सोनू से कब मुलाकात हुई थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed