{"_id":"5e12479e8ebc3e87a359588f","slug":"ipft-to-protest-against-citizenship-amendment-act-from-today-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: भाजपा की अगुवाई वाली सरकार नागरिकता कानून के विरोध में आज से देगी धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: भाजपा की अगुवाई वाली सरकार नागरिकता कानून के विरोध में आज से देगी धरना
Mon, 06 Jan 2020 02:01 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के दायरे से त्रिपुरा को बाहर रखने और आदिवासियों के लिए अलग त्रिपुरालैंड के गठन की मांग में इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) सोमवार से राज्य के तीन विभिन्न स्थानों पर बेमियादी धरना शुरू करेगा। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। ध्यान रहे कि आईपीएफटी यहां भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में शामिल है।
विज्ञापन
आईपीएफटी की आंदोलन समिति के संयोजक शुक्ल चरण नाओटिया ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री एनसी देबबर्मा और महासचिव व आदिवासी कल्याण मंत्री मेवाड़ कुमार जमातिया भी सोमवार सुबह खुमलुंग के डुकमाली हाटी में होने वाले धरने में शामिल होंगे और आंदोलनकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन