फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX Media scam: ED claims, P Chidambaram asks for sons help, turning point in money laundering

आईएनएक्स मीडिया घोटाला: ईडी का दावा, चिदंबरम का बेटे की मदद के लिए कहना मनी लॉन्ड्रिंग में अहम मोड़

Fri, 26 Mar 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 03:26 AM IST
सार

  • जांच एजेंसी ने अदालत में दाखिल आरोप पत्र में कहा है कि चिदंबरम का यह निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग की योजना का था अहम मोड़
  • ईडी ने दावा किया कि चिदंबरम उन कंपनियों के कामकाज में भी दखल रखते थे, जिनके मुनाफे में पहले कार्ति की हिस्सेदारी थी

विज्ञापन
INX Media scam: ED claims, P Chidambaram asks for sons help, turning point in money laundering
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

ईडी का कहना है कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया के प्रमोटरों को अपने बेटे के व्यापार में मदद करने का निर्देश दिया था। जांच एजेंसी ने अदालत में दाखिल आरोप पत्र में कहा है कि चिदंबरम का यह निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग की योजना का अहम मोड़ था।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने आरोप पत्र में विस्तार से दिया है मदद का ब्योरा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि 75 वर्षीय कांग्रेसी नेता की अपने बेटे और मौजूदा सांसद कार्ति चिदंबरम के साथ मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका थी। वह उन कंपनियों के कामकाज में भी दखल रखते थे, जिनके मुनाफे में पहले कार्ति की हिस्सेदारी थी।
विज्ञापन


इनमें से कुछ को इस मामले में आरोपी भी बनाया गया है। एक विशेष अदालत में बुधवार को दाखिल आरोप पत्र में ईडी ने दावा किया है कि जब्त डिजिटल उपकरणों से रिकवर ईमेल से खुलासा हुआ कि कार्ति अपने पिता के साथ एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े मामलों में राय लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी के मुनाफे में कार्ति पूर्व में हिस्सेदार रह चुका है। विशेष अदालत ने ईडी के आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए बुधवार को पी. चिदंबर, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम समेत 10 आरोपियों को 7 अप्रैल को पेश होने के लिए समन जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed