फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inx media case, Verdict on P Chidambaram arrest will be pronounced today

आईएनएक्स मामलाः चिदंबरम की गिरफ्तारी पर फैसला आज

Tue, 15 Oct 2019 05:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Oct 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
Inx media case, Verdict on P Chidambaram arrest will be pronounced today
पी चिदंबरम - फोटो : PTI

आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में ईडी को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी और पूछताछ की अनुमति पर राउज एवेन्यू अदालत मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी। अदालत ने ईडी की अर्जी पर प्रोडक्शन वारंट जारी कर चिदंबरम को पेश करने का निर्देश दिया था। विशेष सीबीआई जज अजय कुमार कुहार ने सेामवार को ईडी व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला मंगलवार चार बजे तक सुरक्षित रख लिया। 

विज्ञापन


सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के समक्ष चिदंबरम की गिरफ्तारी की अनुमति मांगते हुए कहा कि आईएनएक्स मामला कालेधन के धनशोधन का मामला सीबीआई के केस से अलग है और इसमें उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट भी इस बात पर अपनी सहमति दे चुकी है। वहीं दूसरी ओर ईडी की अर्जी का विरोध करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह सारा केस एक है और ईडी का पूरा केस सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है।
विज्ञापन


सीबीआई इस केस में उनके मुव्वकिल से पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी की पूछताछ के बाद ही चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसलिए ईडी को रिमांड नहीं दी जानी चाहिए। सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 21 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने सीबीआई की पूछताछ के बाद चिदंबरम को पांच सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed