फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX Media case: investigation officer transferred government sent him back to delhi police

आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रहे अधिकारी का तबादला, वापस दिल्ली पुलिस भेजा गया

Thu, 22 Aug 2019 12:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 22 Aug 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
INX Media case: investigation officer transferred government sent him back to delhi police
- फोटो : ANI

प्रवर्तम निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रहे अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इस अधिकारी का नाम राकेश आहूजा है। उन्हें वापस दिल्ली पुलिस भेज दिया गया है। वह ईडी में सहायक निदेशक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


जांच का जिम्मा अब नए जांच अधिकारी को सौंप दिया गया है। आहूजा इस मामले की जांच में शुरू से जुड़े हुए थे। उनके तबादले को लेकर जांच एजेंसी ने सफाई देते हुए कहा है कि आहूजा का कार्यकाल तीन हफ्ते पहले ही पूरा हो गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि उनका अचानक तबादला क्यों किया गया इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। आईएनएक्स मीडिया मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई और प्रवर्तन निद्शालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। चिदंबरम को आज दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू में सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

सीबीआई के बाद ईडी करेगी चिदंबरम से पूछताछ 

ईडी के अधिकारियोंके अनुसार सीबीआई की पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी भी पूर्व वित्त मंत्री को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ करेगी। दोनों ही एजेंजिया आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रही हैं। चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार को उनके नई दिल्ली के जोरबाग स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें रात भर सीबीआई मुख्यालय में रखा गया। उन्हें आज दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू में सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

सीबीआई के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं चिदंबरम

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई मुख्यालय के भूतल पर एजेंसी के अतिथि गृह में पी चिदंबरम ने पूरी रात बिताई। उन्हें अतिथि गृह के सुइट नंबर 5 में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि उच्च सुरक्षा वाले आरोपियों की उचित सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अतिथि गृह में रखना एजेंसी के लिए सामान्य बात है। सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछे कुछ सवालों के जवाब देने के अलावा अधिकतर समय वह चुप ही रहे। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक आर पार्थसारथी की निगरानी  में सुबह 10 बजे से चिदंबरम से पूछताछ जारी है।

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली केंद्र सरकार

कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार का बयान आया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि न्यायालय कानून के आधार पर अपना फैसला लेगी, अदालत के फैसले में पार्टी या सरकार की कोई भूमिका नहीं है। यह अदालत है, सरकार नहीं है जो यह तय करती हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कहां रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed