{"_id":"5da066478ebc3e01723279c0","slug":"inx-media-case-delhi-special-court-orders-production-of-congress-leader-p-chidambaram-in-ed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएक्स मीडिया: ईडी मामले में बढ़ीं चिदंबरम की मुश्किलें, 14 अक्तूबर को पेश होने का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएक्स मीडिया: ईडी मामले में बढ़ीं चिदंबरम की मुश्किलें, 14 अक्तूबर को पेश होने का आदेश
Fri, 11 Oct 2019 05:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 11 Oct 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को ईडी केस में पेश होने को कहा है। अदालत ने चिदंबरम को 14 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे ईडी के सामने पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने ये आदेश ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए दाखिल याचिका के बाद दिया है।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में याचिका दाखिल कर चिदंबरम की पेशी की मांग की थी। ईडी ने अपनी याचिका में कहा था कि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम से पूछताछ करने की जरूरत है। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
INX media case: A special court in Delhi orders production of Congress leader P Chidambaram in the Enforcement Directorate case. Court has issued production of P Chidambaram on 14th Oct at 3 pm. https://t.co/IJaaM6UxyX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 11, 2019
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एयरसेल-मैक्सिस मामले में उन्हें मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दोनों से जवाब मांगा है।
चिदंबरम से अदालत ने पूछा है कि उन्हें मिली जमानत को खारिज क्यों नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस सुरेश कैत ने दोनों को 29 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी।