{"_id":"5bc5c8babdec226992757ff5","slug":"invite-applications-of-prisoners-and-jail-officials-named-tinka-tinka-india-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों और जेल अधिकारियों के नाम तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड के आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंदियों और जेल अधिकारियों के नाम तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड के आवेदन आमंत्रित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Tinka Tinka award
जेलों के लिए काम करने वाली संस्था 'तिनका तिनका फाउंडेशन' ने वर्ष 2018 के लिए अवार्ड की प्रविष्टियां आमंत्रित कर दी हैं। तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेलों में बंद कैदियों और जेल अधिकारियों के लिए देश के अपनी तरह के पहले अवार्ड हैं। इनका मकसद जेलों में सुधार और सृजनात्मकता को बढ़ावा देना है।
इस साल का विषय है– जेलों में सपने। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। इस साल इन पुरस्कारों के लिए तीन वर्ग रखे गए हैं- पेंटिंग, विशेष प्रतिभा और जेल अधिकारी। 2017 में इन पुरस्कारों को श्री अजय कश्यप, आईपीएस, महानिदेशक, तिहाड़ ने तिहाड़ जेल में रिलीज किया था।
वर्तिका नंदा की स्थापित तिनका तिनका फाउंडेशन को बंदियों के लिए देश के पहले खास सम्मानों - तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स और तिनका तिनका बंदिनी अवॉर्ड्स की शुरुआत का श्रेय जाता है। यह पुरस्कार हर साल राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस और महिला दिवस पर जेलों में सृजन कर रहे बंदियों को दिए जाते हैं। तिनका तिनका श्रृंखला के तहत तिनका तिनका तिहाड़ और तिनका तिनका डासना- यह दोनों किताबें काफी चर्चित रही हैं।
विज्ञापन
वर्तिका नंदा देश की स्थापित जेल सुधारक हैं। तिनका तिनका - भारतीय जेलों पर शुरू की गई उनकी एक अनूठी श्रृंखला का नाम है। उनके कामों को दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल किया जा चुका है। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें स्त्री शक्ति पुरस्कार प्रदान किया था। यह भारत की महिलाओं को दिया जाने वाला देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस साल भी तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड देश की किसी जेल में रिलीज किए जाएंगे। जेल की घोषणा समय आने पर की जाएगी।